CISF कांस्टेबल और ट्रेड्समैन भर्ती की परीक्षा तिथि 2026 घोषित, यहां देखें ऑफिशियल नोटिस PDF

CISF ने कांस्टेबल (फायर), कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) और कांस्टेबल (ड्राइवर व DCPO)–2024 की भर्ती परीक्षाओं और ट्रेड टेस्ट के लिए वर्ष 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। जारी नोटिस के मुताबिक यह परीक्षा 1 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। 

Oct 27, 2026, 16:32 IST
CISF कांस्टेबल और ट्रेड्समैन भर्ती की परीक्षा तिथि 2026 घोषित, यहां देखें ऑफिशियल नोटिस PDF
CISF कांस्टेबल और ट्रेड्समैन भर्ती की परीक्षा तिथि 2026 घोषित, यहां देखें ऑफिशियल नोटिस PDF

CISF Tradesman & Constable Driver Exam Date 2026 OUT: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) और कांस्टेबल (ड्राइवर/DCPO) भर्ती परीक्षा का नोटिस जारी कर दिया है। PET और PST में पास उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट 1 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से ट्रेड्समैन और ड्राइवर/DCPO के पद भरे जाएंगे। यह परीक्षा 1 दिसंबर 2026 को देश के अलग-अलग केंद्रों पर कई शिफ्टों में होगी।

एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी। जैसे ही एडमिट कार्ड का आधिकारिक लिंक एक्टिवेट होगा, सभी सफल उम्मीदवार CISF की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों अपने लॉगिन विवरण (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) की आवश्यकता होगी।

Related Stories

CISF द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस 

CISF ने एक आधिकारिक नोटिस के जरिए जानकारी दी है कि कांस्टेबल (फायर)–2024, कांस्टेबल (ट्रेड्समैन)–2024 और कांस्टेबल (ड्राइवर व DCPO)–2024 के पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBE) संभावित रूप से 01.12.2026 को कई शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के बारे में अधिक और सटीक जानकारी के लिए उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।


Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates