HPPSC Medical Officer Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए कल अंतिम तिथि, यहां से फौरन करें Apply

HPPSC Medical Officer Recruitment 2026: एचपीपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 19 सितंबर 2026 को विज्ञापन संख्या 62/9-2026 के तहत मेडिकल ऑफिसर के 228 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था और कल यानी 16 अक्टूबर 2026 को पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि निकल जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Oct 15, 2026, 19:00 IST
HPPSC Medical Officer Recruitment 2026
HPPSC Medical Officer Recruitment 2026

HP Medical Officer Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने विज्ञापन संख्या 62/9-2026 के तहत अपनी ऑफिशियल वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर दिनांक 19 सितंबर 2026 को मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) (जॉब ट्रेनी) के 228 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इस नोटिफिकेशन के अंतर्गत ये भर्तियां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश में की जानी है। अब इन पदों के लिए दिनांक 19 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके थे और कल यानी 16 अक्टूबर 2026 को पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि निकल जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।

HP Health Department Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक   

हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, ऑनलाइन आवेदन करने की तिथियां और एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं। 

Related Stories

आरआरबी पैरामेडिकल ऑनलाइन आवेदन 2026 लिंक 

HP Medical Officer Recruitment  - हाइलाइट्स 

हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर पदों के चयन में कुल चार चरण शामिल है। पहले चरण में ऑब्जेक्टिव टाइप स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी या ऑफलाइन), दूसरे चरण में सब्जेक्टिव टेस्ट, तीसरे चरण में पर्सनैलिटी टेस्ट और चौथे व आखिरी चरण में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV) शामिल है। भर्ती से जुड़ी बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC)
विभाग का नाम 
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश 
विज्ञापन संख्या 
62/9-2026
नोटिफिकेशन 
पद का नाम 
मेडिकल ऑफिसर
रिक्त पदों की संख्या 
228 
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि
  19 सितंबर 2026 
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
  19 सितंबर 2026 
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 
16 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया 
ऑब्जेक्टिव टाइप स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी या ऑफलाइन), सब्जेक्टिव टेस्ट, पर्सनैलिटी टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV)       
ऑफिशियल वेबसाइट 
hppsc.hp.gov.in 

HP Medical Officer Vacancy Eligibility Criteria   

हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस  की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए 01.01.2026 के अनुसार अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। पदों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है।  

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और रिक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

HP Medical Post ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर दिए गए Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • HPPSC Medical Officer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • Apply Now पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates