JSSC Jharkhand Field Worker Admit Card 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा झारखंड फील्ड वर्कर प्रतियोगी परीक्षा (JFWCE) का एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। फील्ड वर्कर के कुल 510 रिक्त पदों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन 19 जुलाई को किया जाएगा।
झारखंड फील्ड वर्कर एडमिट कार्ड हाइलाइट्स
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा झारखंड फील्ड वर्कर प्रतियोगी परीक्षा (JFWCE) 19 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित अन्य सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
-
भर्ती एजेंसी का नाम: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
परीक्षा का नाम: झारखंड फील्ड वर्कर प्रतियोगी परीक्षा (JFWCE) 2024
विज्ञापन संख्या: 23/2024
कुल पद: 510
परीक्षा तिथि: 19 जुलाई 2026 (रविवार)
आधिकारिक वेबसाइट: jssc.jharkhand.gov.in
Jharkhand Field Worker Admit Card 2026 Download Link
झारखंड फील्ड वर्कर एडमिट कार्ड 2026 की लिंक JSSC की ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार लॉगिन ID और पासवर्ड की मदद से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा हमने इस लेख में JSSC JFWCE हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी दिया है।
|
JSSC Field Worker Admit Card Link
|
जेएसएससी फील्ड वर्कर एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान चरणों की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर साइड में एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
-
फिर Link for accessing examination city and downloading admit card of written examination of JFWCE-2024 लिंक पर क्लिक करें।
-
अब एडमिट कार्ड लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
-
आपके सामने एक पेज ओपन होगा। वहां मांगी गई सभी जानकारी को सही से भरकर Sign In पर क्लिक करें।
-
आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट लें।
झारखंड फील्ड वर्कर एडमिट कार्ड 2026 पर कौन-सी जानकारी दी जाएगी?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, परीक्षार्थी को उस पर दर्ज सभी विवरणों को जरूर चेक करना चाहिए। यदि हॉल टिकट में कोई गलती मिलती है, तो उम्मीदवार को तुरंत आयोग के अधिकारियों या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सुधार के लिए संपर्क करना चाहिए। एडमिट कार्ड में मुख्य रूप से निम्नलिखित विवरण दर्ज होते हैं:
-
परीक्षार्थी का नाम
-
रोल नंबर
-
रजिस्ट्रेशन नंबर
-
कैटेगरी
-
परीक्षा स्थान
-
परीक्षा केंद्र
-
परीक्षा तिथि और निर्देश
