JSSC JTAACCE Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड असिस्टेंट टीचर के 7299 पदों के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि, यहां से फटाफट करें Apply

JSSC JTAACCE Para Teacher Recruitment 2026: जेएसएससी ने 22 जुलाई 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर झारखंड ट्रेंड असिस्टेंट टीचर कंबाइंड प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन हेतु नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से आयोग झारखंड में प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूल टीचर के कुल 7299 पदों को भरना चाहता है। कल इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 29 सितंबर 2026 से 18 अक्टूबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Oct 17, 2026, 18:08 IST
JSSC JTAACCE Para Teacher Recruitment 2026
JSSC JTAACCE Para Teacher Recruitment 2026

JSSC JTAACCE Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JSSC) ने दिनांक 22 जुलाई 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर झारखंड ट्रेंड असिस्टेंट टीचर कंबाइंड प्रतियोगी परीक्षा (JTAACCE - पैरा टीचर कैटेगरी) के लिए आवेदन हेतु नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से आयोग झारखंड में प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूल टीचर के कुल 7299 पदों को भरना चाहता है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और कल इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।  

JSSC JTAACCE Para Teacher Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

जेएसएससी झारखंड ट्रेंड असिस्टेंट टीचर कंबाइंड प्रतियोगी परीक्षा के आवेदन हेतु इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। नोटिफिकेशन में पद का नाम, ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। 

Related Stories

जेएसएससी झारखंड ट्रेंड असिस्टेंट टीचर कंबाइंड प्रतियोगी परीक्षा 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

JSSC JTAACCE Para Teacher Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

जेएसएससी झारखंड ट्रेंड असिस्टेंट टीचर कंबाइंड प्रतियोगी परीक्षा पदों के सलेक्शन में मुख्य लिखित परीक्षा, डॉक्यमेंट्स वेरिफिकेशन और फाइनल मेरिट लिस्ट शामिल है। आयोग इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से रेगुलर टीचिंग पोस्ट के 6101 और बैकलॉग टीचिंग पोस्ट के 1198 रिक्त पदों को भरना चाहता है। भर्ती की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
झारखंड लोक सेवा आयोग (JSSC)  
विभाग का नाम 
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड 
पद का नाम 
ट्रेंड असिस्टेंट टीचर (पैरा टीचर कैटेगरी - कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 
रिक्त पदों की संख्या 
7299  
विज्ञापन संख्या 
04/2026
चयन के चरण 
लिखित परीक्षा, डॉक्यमेंट्स वेरिफिकेशन और फाइनल मेरिट लिस्ट
नोटिफिकेशन 
जारी 
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
29 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 
18 अक्टूबर 2026 
ऑफिशियव वेबसाइट 
jssc.jharkhand.gov.in

JSSC JTAACCE Para Teacher Recruitment 2026 Eligibility Criteria

जेएसएससी झारखंड ट्रेंड असिस्टेंट टीचर कंबाइंड प्रतियोगी परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। इसके लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष के बीच रखी गई है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और वैकेंसी की डिटेल्स के लिए ऊपर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

JSSC JTAACCE Para Teacher Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

जेएसएससी झारखंड ट्रेंड असिस्टेंट टीचर कंबाइंड प्रतियोगी परीक्षा के आवेदन करने हेतु  

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर Careers पर क्लिक करें। 

  • JSSC JTAACCE Para Teacher Recruitment 2026 पर क्लिक करें।

  • Click here to Apply Online पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates