Rajasthan APO Answer Key 2026: राजस्थान एपीओ उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से फटाफट करें डाउनलोड

Rajasthan APO Answer Key 2026: आरपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एपीओ परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

Sep 7, 2026, 20:01 IST
Rajasthan APO Answer Key 2026
Rajasthan APO Answer Key 2026

RPSC APO Answer Key 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा विज्ञापन संख्या 03/EXAM/APO/EP-I/2026-27 के तहत 02 सितंबर 2026 को सिंगल शिफ्ट में दोपहर 12.00 से 02.00 बजे तक आयोजित की गई थी। आरपीएससी राजस्थान एपीओ भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 371 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।  

RPSC APO Answer Key 2026 in English

RPSC APO Answer Key 2026 PDF Download  

राजस्थान एपीओ परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। इसका डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।  

राजस्थान एपीओ उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड लिंक 
राजस्थान एपीओ उत्तर कुंजी नोटिस 2026 डाउनलोड लिंक  

RPSC APO Answer Key 2026 Date - हाइलाइट्स 

आरपीएससी विज्ञापन संख्या 03/EXAM/APO/EP-I/2026-27 के तहत सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के कुल 371 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
पद का नाम 
सहायक अभियोजन अधिकारी (APO)
रिक्त पदों की संख्या 
371 
विज्ञापन संख्या 
03/EXAM/APO/EP-I/2026-27
परीक्षा का नाम 
राजस्थान एपीओ परीक्षा 2026 
परीक्षा की तिथि 
02 सितंबर 2026
आंसर-की जारी होने की तिथि 
07 सितंबर 2026 
सलेक्शन प्रोसेस 
प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 
ऑफिशियल वेबसाइट 
rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC APO Answer Key 2026 Rajasthan कैसे चेक करें? 

राजस्थान एपीओ परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर जाएं और News and Events Section देखें। 

  •   Model Answer Key for Assistant Prosecution Officer (Pre) Exam - 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • उत्तर कुंजी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें। अपने संभावित अंकों की गणना करें।  

  • Rajasthan APO Answer Key 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

    आरपीएससी ने दिनांक 07 सितंबर 2026 को शाम 4.00 बजे के बाद राजस्थान एपीओ की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार को आंसर-की से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति दिनांक 08 सितंबर 2026 से 10 सितंबर 2026 को रात 12.00 बजे तक प्रति प्रश्न 100 रुप.ये शुल्क के साथ जमा कर सकता है। आपत्ति जमा करने के लिए प्रासंगिक दस्तावेज की आवश्यकता होगी।     

    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Just Now

    Result Updates