Rajasthan Computer Instructor Answer Key 2026: बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, यहां से डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट PDF

Rajasthan Computer Anudeshak Answer Key 2026: राजस्थान बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो गई है। 22 और 23 अगस्त को परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Sep 18, 2026, 16:21 IST
Rajasthan Computer Anudeshak Answer Key 2026 कब आएगी?
Rajasthan Computer Anudeshak Answer Key 2026 कब आएगी?

Rajasthan Computer Instructor Answer Key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 की परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। अब बोर्ड ने RSSB Computer Anudeshak Answer Key 2026 जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी आंसर की से अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

यहां क्लिक करें- RSSB Computer Instructor Answer Key 2026 PDF

RSSB Computer Anudeshak Answer Key 2026 हाइलाइट्स

इस भर्ती के तहत 3,951 पदों पर बेसिक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशकों की नियुक्ति की जानी है। भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 322 और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3,629 पद हैं। राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक 2026  भर्ती से संबंधित हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देखें।

भर्ती बोर्ड का नाम
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
भर्ती का नाम
कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती 2026
पद का नाम
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक
कुल पद
3,951
परीक्षा तिथि
22 और 23 अगस्त 2026
परीक्षा मोड
कंप्यूटर आधारित परीक्षा
आंसर की
18 सितंब 2026
आधिकारिक वेबसाइट
rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Computer Instructor Exam 2026 कब हुआ और कितने अभ्यर्थी शामिल हुए?

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 22 और 23 अगस्त 2026 को किया गया। वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक की परीक्षा 22 अगस्त और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक की परीक्षा 23 अगस्त को आयोजित हुई। परीक्षा के बाद अभ्यर्थी अब प्रश्नपत्र, राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक आंसर की 2026 और रिस्पॉन्स शीट का इंतजार कर रहे हैं।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर की ओर से आयोजित वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 की पहली पारी में जयपुर जिले में 7,142 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 4,091 उपस्थित और 3,051 अनुपस्थित रहे। पहली पारी में 57.28 प्रतिशत और दूसरी पारी में 56.92 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

वहीं, बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 की पहली पारी में 35,613 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 22,679 उपस्थित और 12,934 अनुपस्थित रहे। इस पारी में 63.68 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि दूसरी पारी में 63.09 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। अब आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे। 

परीक्षा
पारी
पंजीकृत अभ्यर्थी
उपस्थित
अनुपस्थित
उपस्थिति
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक
पहली पारी
7,142
4,091
3,051
57.28%
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक
दूसरी पारी
—
—
—
56.92%
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक
पहली पारी
35,613
22,679
12,934
63.68%
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक
दूसरी पारी
—
—
—
63.09%

Rajasthan Computer Instructor Response Sheet 2026 कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर रिस्पॉन्स शीट 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों को देखकर डाउनलोड कर सकेंगे:

  1. सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर Candidate Corner में जाएं।

  3. फिर Answer Key या संबंधित परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।

  4. Computer Instructor 2026 से संबंधित लिंक खोजें।

  5. यदि लॉगिन मांगा जाए तो SSO ID/आवश्यक विवरण दर्ज करें।

  6. अपनी Response Sheet स्क्रीन पर खोलें।

  7. इसे डाउनलोड करके PDF के रूप में सेव कर लें।

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026: कितने पद?

इस भर्ती में कुल 3,951 रिक्तियां हैं। इनमें वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 322 और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3,629 पद शामिल हैं।

पद
कुल पद
वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक
322
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक
3,629
कुल
3,951

आंसर की जारी होने के बाद क्या करें?

एक बार आयोग द्वारा आंसर की जारी होने के बाद, अभ्यर्थियों को अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। यदि किसी उम्मीदवार को किसी भी प्रश्न या उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो वे RSSB द्वारा निर्धारित की गई आपत्ति प्रक्रिया का पालन करते हुए, निश्चित समय-सीमा और तय शुल्क के साथ अपने ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे।

UPTET Result 2026: लिंक जल्द, जानें कब, कहां और कैसे चेक करें यूपीटीईटी पेपर 1, 2 स्कोरकार्ड

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates