Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2026: राजस्थान सफाई कर्मचारी के आवेदन की तिथि बढ़ी, 28 अक्टूबर तक करें Apply

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026: राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट 27 जून 2026 को राजस्थान सफाई कर्मचारी के 24752 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। अब इन पदों के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ गई है। उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।    

Oct 13, 2026, 12:48 IST
Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026
Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026: स्थानीय शासन विभाग (DLB), राजस्थान ने 27 जून 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट lsg.rajasthan.gov.in पर राजस्थान सफाई कर्मचारी के 24752 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से शुरू हो चुक हैं। अब इन पदों के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ गई है। उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।  

राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग में सफाई कर्मचारी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। 

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 Form Date - हाइलाइट्स

राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग में जूनियर एसोसिएट रिक्त पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, ऑनलाइन आवेदन करने की तिथियां और एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकती है। 

विवरण 
जानकारी 
विभाग का नाम 
राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग
पद का नाम 
सफाई कर्मचारी
रिक्त पदों की संख्या 
24,752 
विज्ञापन संख्या 
01/2026
नोटिफिकेशन 
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
15 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 
28 अक्टूबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट 
lsg.rajasthan.gov.in

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 Online Apply 

राजस्थान सफाई कर्मचारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक  

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 Qualification 

राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग में सफाई कर्मचारी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास राजस्थान का डोमिसाइल होने के साथ सफाई कर्मचारी के रूप में 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। पदों के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी वाइज 400 से 600 रुपये हैं।

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और रिक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है, जो कि ऊपर टेबल में दिया गया है। 

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

राजस्थान स्थानीय निकाय विभाग में सफाई कर्मचारी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले राजस्थान सरकार के आधिकारिक SSO Portalsso.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • अपनी SSO ID और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करें। 

  • Citizen Apps (G2C) सेक्शन में जाएं और Recruitment Portal का चयन करें। 

  • Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।      

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates