UPESSC PRT Assistant Teacher Recruitment 2026: यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर के लिए आवेदन में महज दो दिन बाकी, इस लिंक से करें फटाफट करें Apply

Last Updated: Oct 13, 2026, 14:13 IST

UPESSC PRT Assistant Teacher Recruitment 2026: यूपीईएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 15 सितंबर 2026 को यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर के कुल 12405 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। अब इन पदों के लिए आवेदन में महज दो दिन बाकी है।        

UPESSC PRT Assistant Teacher Recruitment 2026
UPESSC PRT Assistant Teacher Recruitment 2026

UPESSC PRT Assistant Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर दिनांक 15 सितंबर 2026 को विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत यूपी असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी - शहरी) और असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी एडिड स्कूल) के कुल 12405 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवदेन 16 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और अब इन पदों के लिए आवेदन में महज दो दिन बाकी है। 15 अक्टूबर 2026 के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

UP Primary Teacher Vacancy 2026 Apply Online ऑनलाइन आवेदन लिंक 

यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं। 

यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर पद ऑनलाइन आवेदन 2026 लिंक 

क्लिक करें 

UPESSC PRT Assistant Teacher Vacancy 2026 - हाइलाइट्स 

यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर के पदों पर चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को लेवल-6 (35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये के बीच) के तहत वेतनमान दिया जाता है। इन पदों के चयन में लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। बाकी हाइलाइट्स के लिए नीचे टेबल दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)

पद का नाम 

यूपी असिस्टेंट टीचर 

विज्ञापन संख्या 

05/2026

रिक्त पदों की संख्या 

12405

वेतनमान 

लेवल-6 (35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये के बीच)

नोटिफिकेशन जारी होने होने की 

15 सितंबर 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

16 सितंबर 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

15 अक्टूबर 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upessc.up.gov.in

UP Primary Teacher Vacancy 2026 Eligibility 

यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से बैचलर की डिग्री के साथ बीटीसी/डीएलएड/बीएलएड/स्पेशल डीएलएड होना अनिवार्य है। इसके अलावा पेपर-1 टीईटी (राज्य टीईटी या सीटीईटी) पास होना चाहिए।

UPESSC PRT Assistant Teacher Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीईएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर What's New सेक्शन देखें। 

  • UPESSC PRT Assistant Teacher Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

UP Primary Teacher Vacancy 2026 Last Date - आवेदन फीस और आयु सीमा 

यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 01.07.2026 के अनुसार 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत मिलेगी। आवेदन फीस कैटेगरी वाइज 300 रुपये से 1000 रुपये के बीच है। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Oct 13, 2026, 14:13 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News