RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026: राजस्थान द्वितीय श्रेणी ग्रुप डी सब्जेक्ट वाइज आंसर की जारी

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026: राजस्थान द्वितीय श्रेणी ग्रुप डी आंसर की जारी कर दी गई है। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए उत्तर कुंजी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। सब्जेक्ट वाइज पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

Aug 6, 2026, 18:17 IST
RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026: राजस्थान द्वितीय श्रेणी ग्रुप डी सब्जेक्ट वाइज आंसर की जारी
RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026: राजस्थान द्वितीय श्रेणी ग्रुप डी सब्जेक्ट वाइज आंसर की जारी

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने द्वितीय श्रेणी शिक्षक परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 16 से 18 जुलाई तक किया गया था। सीनियर टीचर (Sec. Edu. Deptt.) ग्रुप डी आंसर की जनरल नॉलेज, मैथ्स, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती विषयों के लिए जारी की गई है। कुल 7 विषयों की उत्तरकुंजी आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी की गई है।  यदि किसी उम्मीदवार को मॉडल उत्तरकुंजी पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 8 से 10 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं। 

Rajasthan RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026: आंसर की 

आरपीएससी द्वितीय श्रेणी आंसर की ग्रुप डी विषय के लिए आज 6 जुलाई को जारी की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सब्जेक्ट वाइज आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026 download link PDF

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए कुल 7 विषयों के लिए आंसर की पीडीएफ लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

विषयवार 
पीडीएफ लिंक
जनरल नॉलेज (General Knowledge)
गणित (Mathematics)
इंग्लिश (English)
उर्दू  (Urdu)
पंजाबी (Punjabi)
सिंधी (Sindhi)
गुजराती (Gujarati)

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026: हाइलाइट्स 

आरपीएससी द्वितीय श्रेणी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 16 से 18 जुलाई को किया गया था। जिसकी प्रोविजनल आंसर की आज 6 अगस्त को जारी की गई है। उम्मीदवार आंसर की से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स के लिए नीचे दिए गए टेबल को देख सकते हैं। 

भर्ती संस्थान
राजस्थान लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नाम
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2025
विभाग
माध्यमिक शिक्षा विभाग
पद का नाम
वरिष्ठ अध्यापक
पदों की संख्या
9651
परीक्षा तिथि 
16 से 18 जुलाई, 2026
प्रोविजनल आंसर की जारी होने की तिथि 
6 अगस्त 2026 (जारी)
आपत्ति दर्ज कराने की तिथि 
8 से 10 अगस्त, 2026
ऑफिशियल वेबसाइट 
rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

आरपीएससी सेकिंड ग्रेड आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, न्यूज एंड इवेंट्स पर व्यू ऑल पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 आंसर की पीडीएफ सब्जेक्ट वाइज दिखेगी। 

स्टेप 4 सब्जेक्ट वाइज पीडीएफ डाउनलोड करें। 


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates