RRB Section Controller Answer Key 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर उत्तर कुंजी कल होगी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RRB Section Controller Answer Key 2026: आरआरबी कल अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी करेगा। इसकी परीक्षा 12 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई थी। आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर  के एग्जाम में शामिल उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेशियल्स का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

Oct 15, 2026, 23:05 IST
RRB Section Controller Answer Key 2026
RRB Section Controller Answer Key 2026

RRB Section Controller Answer Key 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) कल यानी दिनांक 16 अक्टूबर 2026 शाम 4.00 बजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी करेगा। इसकी परीक्षा 12 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित की गई थी। आरआरबी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन संख्या CEN No 03/2026 के तहत कुल 119 रिक्त पदों को भरना चाहता है। 

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर के एग्जाम में शामिल उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

RRB Section Controller Answer Key 2026 Date नोटिस 

Related Stories

RRB Section Controller Answer Key 2026 Link  

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकेंगे। अगर किसी भी उम्मीदवार को आंसर-की से संबंधित कोई आपत्ति होगी, तो वह अपनी आपत्ति 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक 50 रुपये प्रति प्रश्न के साथ ऑनलाइन जमा कर सकता है।  

डीएसएसएसबी एमटीएस फाइनल उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड लिंक 
कल जारी 

RRB Section Controller Answer Key 2026 Release Date - हाइलाइट्स 

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर से संबंधित आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रासंगिक डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगा। इन पदों के सलेक्शन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)
पद का नाम 
सेक्शन कंट्रोलर 
रिक्त पदों की संख्या 
119
विज्ञापन संख्या 
CEN No 03/2026 
परीक्षा का नाम 
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 2026
परीक्षा की तिथि 
12 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026 
आंसर-की जारी होने की तिथि 
16 अक्टूबर 2026 
आपत्ति दर्ज करने की तिथि 
16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 
चयन प्रक्रिया 
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल 
ऑफिशियल वेबसाइट 
rrb.indianrailways.gov.in

RRB Section Controller Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर What’s New सेक्शन देखें। 

  • अब RRB Section Controller Answer Key 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आंसर-की डाउनलोड कर लें। 

RRB Section Controller Answer Key 2026 Sarkari Result में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं?

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा में शामिल उम्मीदवार उत्तर कुंजी में ये डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 

  • अभ्यर्थी का नाम 

  • रोल नंबर 

  • रजिस्ट्रेशन आईडी

  • परीक्षा का नाम

  • पोस्ट कोड 

  • परीक्षा की तिथि 

  • शिफ्ट का समय 

  • प्रश्न आईडी 

  • प्रश्न का प्रकार और विषय

  • विकल्प आईडी 

  • उम्मीदवार का उत्तर 

  • सही उत्तर 

  • प्रश्न की स्थिति 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates