RSSB LDC Answer Key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 5 जुलाई 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) भर्ती परीक्षा 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थी अब प्रोविजनल आंसर-की जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार RSSB की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तर कुंजी के माध्यम से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस लेख में RSSB LDC Answer Key 2026 PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा।
Rajasthan LDC Answer Key 2026-हाइलाइट्स
|
परीक्षा का नाम
|
राजस्थान LDC (लोअर डिवीजन क्लर्क) परीक्षा 2026
|
|
आयोजित करने वाला बोर्ड
|
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
|
|
परीक्षा तिथि
|
5 जुलाई 2026
|
|
आंसर-की
|
प्रोविजनल (अस्थायी)
|
|
LDC आंसर-की जारी होने की तिथि
|
जुलाई 2026 (संभावित)
|
|
पद
|
10644
|
|
आधिकारिक वेबसाइट
|
RSSB LDC Answer Key 2026 Kab Aayegi?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने LDC भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी करने की कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है। हालांकि, पिछले ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद है कि परीक्षा के कुछ दिनों के भीतर प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की जा सकती है। ऐसे में संभावना है कि RSSB LDC परीक्षा 2026 की आंसर-की जुलाई 2026 के दौरान आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवार RSSB की वेबसाइट से अपनी रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। अगर किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई आपत्ति हो, तो उम्मीदवारों को तय समय-सीमा के अंदर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया जाएगा।
RSSB LDC Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपनी रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है।
-
सबसे पहले आप आधिकारिक RSSB की वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर Candidate Corner सेक्शन में Answer Key पर क्लिक करें।
फिर LDC Grade II / Junior Assistant 2026 Response sheet pdf पर क्लिक करें।
उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर खुल जाएगी।
इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों को चेक करें।
RSSB LDC Answer Key पर आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका
RSSB सबसे पहले परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा, जिससे उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने का मौका मिलेगा। यदि किसी उत्तर पर उम्मीदवार को आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेगा।
RSSB LDC Answer Key 2026 Objection Link कब एक्टिव होगा?
RSSB LDC उत्तर कुंजी 2026 जारी होने के साथ ही ऑनलाइन ऑब्जेक्शन लिंक भी आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर लॉगिन करके उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्ति दर्ज करते समय संबंधित प्रश्न के समर्थन में आवश्यक प्रमाण (दस्तावेज) अपलोड करना होगा।
राजस्थान LDC आंसर की 2026 से मार्क्स की गणना कैसे करें?
आंसर की की मदद से अपने संभावित स्कोर को जानने के लिए, उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की मार्किंग स्कीम को समझना ज़रूरी है। आरएसएसबी एलडीसी परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक प्रदान किया जाता है, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होती है। वहीं, जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया जाता, उनके लिए किसी भी प्रकार की अंक कटौती नहीं की जाती।
