UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से 45 हजार से अधिक प्रत्यावेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें OMR Sheet और Normalization प्रक्रिया को लेकर हैं।
UPTET Certificate 2026 OUT: पेपर 1 और पेपर 2 के सर्टिफिकेट जारी, ये रहा Direct Link
UPTET OMR Sheet को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें
कई अभ्यर्थियों का कहना है कि OMR Sheet में गोला सही तरीके से न भरने के कारण उनका रिजल्ट प्रभावित हुआ है। इसके अलावा कुछ उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जो Final Answer Key के आधार पर खुद को पास मान रहे थे, लेकिन रिजल्ट में उन्हें कम अंक मिले और वे फेल हो गए। 26 अगस्त को रिजल्ट जारी होने के बाद आयोग के कार्यालय में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने ज्ञापन भी दिया। हालांकि अब इस मामले में Offline आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Normalization से दशमलव अंकों का असर
UPTET 2026 में पहली बार Normalization Process लागू किया गया। इसका उद्देश्य अलग-अलग Shifts में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के अंकों में संतुलन बनाना था। कठिन Shift वाले कई उम्मीदवारों को Normalization के बाद अतिरिक्त अंक भी मिले।
हालांकि, कुछ अभ्यर्थियों के अंक दशमलव में पहुंच गए। इसके कारण कुछ उम्मीदवार Passing Marks से बहुत कम अंतर से पीछे रह गए। उदाहरण के तौर पर किसी अभ्यर्थी के अंक 81.09 रह गए, जबकि उसके लिए Passing Marks इससे अधिक थे। ऐसे उम्मीदवार अब रिजल्ट में राहत की मांग कर रहे हैं।
हाईकोर्ट के आदेश का दिया जा रहा हवाला
कुछ अभ्यर्थी अपनी मांग के समर्थन में इलाहाबाद हाईकोर्ट के पुराने आदेश का हवाला दे रहे हैं। उनका कहना है कि Passing Marks से आधे अंक या उससे कम अंतर से पीछे रहने वाले उम्मीदवारों को नियम के अनुसार राहत मिलनी चाहिए।
हालांकि UPTET Result 2026 में इस तरह की राहत मिलेगी या नहीं, इसका अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है। इस मामले में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से एक Committee बनाई गई है, जो प्राप्त शिकायतों और अन्य मामलों की जांच करेगी।
10 सितंबर तक भेज सकते हैं प्रत्यावेदन
आयोग के अनुसार UPTET रिजल्ट से जुड़ी शिकायत अब केवल Online Mode में भेजी जाएगी। अभ्यर्थी अपना प्रत्यावेदन आयोग के ई-मेल upesscprayagraj@gmail.com पर 10 सितंबर 2026 तक भेज सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी समस्या से जुड़े जरूरी विवरण और प्रमाण के साथ निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रत्यावेदन भेजें। Offline माध्यम से अब कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
DigiLocker पर मिलेगा UPTET Result
UPTET 2026 का रिजल्ट वेबसाइट से हटाए जाने के बाद अभ्यर्थियों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। आयोग ने स्पष्ट किया कि परिणाम वेबसाइट पर सीमित समय के लिए उपलब्ध रहता है। इसके बाद इसे DigiLocker पर उपलब्ध कराया जाता है।
इसलिए अभ्यर्थी अपना UPTET रिजल्ट DigiLocker के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, शिकायतों पर आयोग की Committee की जांच के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।
