UPTET 2026: कैसा रहा यूपी टीईटी एग्जाम? जानें डिफिकल्टी लेवल, सेक्शन-वाइज एनालिसिस और गुड अटेम्प्ट्स

UPTET Exam Analysis 2026: यूपी टीईटी 2026 परीक्षा आज, 2 जुलाई को शुरू हो गई है।प्रथम पाली की परीक्षा (पेपर 2) सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट में शामिल हुए अभ्यर्थी नीचे दिए गए विस्तृत UPTET परीक्षा विश्लेषण 2026 में पेपर का डिफिकल्टी लेवल, सेक्शन-वाइज समीक्षा, गुड अटेम्प्ट्स और अभ्यर्थियों की प्रतिक्रियाएं देख सकते हैं।

Jul 2, 2026, 14:12 IST
UPTET परीक्षा विश्लेषण 2026
UPTET परीक्षा विश्लेषण 2026

UPTET परीक्षा विश्लेषण 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आज, 2 जुलाई 2026 से यूपी टीईटी परीक्षा शुरू हो गई है। यह परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, अपर प्राइमरी (पेपर 2) की परीक्षा 2 और 3 जुलाई को, जबकि प्राइमरी (पेपर 1) की परीक्षा 3 और 4 जुलाई को आयोजित होगी।

आज 2 जुलाई को पहली शिफ्ट में आयोजित UPTET पेपर 2 की पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों के अनुसार, प्रश्न पत्र का कठिनाई स्तर आसान से मध्यम (Easy to Moderate) रहा और ज़्यादातर प्रश्न सिलेबस से पूछे गए। वहीं, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

UPTET की दोनों परीक्षाएं ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होती है और इसमें बहुविकल्पीय (Objective Type) प्रश्न पूछे जाते हैं।

UPTET 2026 पेपर 2 का डिफिकल्टी लेवल कैसा रहा? [शिफ्ट 1]

UPTET पेपर 2 में कुल 4 सेक्शन शामिल होते हैं—बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा I, भाषा II और गणित एवं विज्ञान/सामाजिक विज्ञान। परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके लिए कुल 150 अंक निर्धारित हैं। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में सेक्शन-वाइज यूपीटीईटी का पेपर 2 का डिफिकल्टी लेवल देख सकते हैं।

सेक्शन
डिफिकल्टी लेवल
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र
आसान
भाषा I (हिंदी)
आसान से मध्यम 
भाषा II (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत)
आसान से मध्यम 
गणित & विज्ञान
आसान से मध्यम 
सामाजिक विज्ञान
आसान से मध्यम 

UPTET Exam Date 2026: परीक्षा शिफ्ट और शेड्यूल

यूपी टीईटी परीक्षा प्राइमरी (कक्षा 1 से 5) और अपर प्राइमरी (कक्षा 6 से 8) दोनों स्तरों के लिए 2 से 4 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में परीक्षा के दिन और समय सहित विस्तृत कार्यक्रम देख सकते हैं:

शिफ्ट
परीक्षा तिथि
परीक्षा का समय
रिपोर्टिंग समय
परीक्षा स्तर
शिफ्ट 1
2 जुलाई 2026
सुबह 9:30 बजे – दोपहर 12:00 बजे
सुबह 8:30 बजे
अपर प्राइमरी (कक्षा 6 से 8)
शिफ्ट 2
2 जुलाई 2026
दोपहर 2:30 बजे – शाम 5:00 बजे
दोपहर 1:30 बजे
अपर प्राइमरी (कक्षा 6 से 8)
शिफ्ट 1
3 जुलाई 2026
सुबह 9:30 बजे – दोपहर 12:00 बजे
सुबह 8:30 बजे
अपर प्राइमरी (कक्षा 6 से 8)
शिफ्ट 2
3 जुलाई 2026
दोपहर 2:30 बजे – शाम 5:00 बजे
दोपहर 1:30 बजे
प्राइमरी (कक्षा 1 से 5)
शिफ्ट 1
4 जुलाई 2026
सुबह 9:30 बजे – दोपहर 12:00 बजे
सुबह 8:30 बजे
प्राइमरी (कक्षा 1 से 5)

UPTET पेपर 1 परीक्षा पैटर्न (कक्षा 1-5)

अभ्यर्थी नीचे दिए टेबल में UPTET पेपर 1 परीक्षा पैटर्न (कक्षा 1-5) देख सकते हैं।

विषय
प्रश्नों की संख्या
अंक
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र
30
30
भाषा-I (हिंदी)
30
30
भाषा-II (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत)
30
30
गणित
30
30
पर्यावरण अध्ययन
30
30
कुल
150
150

UPTET पेपर 2 परीक्षा पैटर्न (कक्षा 6-8)

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में यूपी टीईटी पेपर 2 का परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं। 

विषय
प्रश्नों की संख्या
अंक
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र
30
30
भाषा-I (हिंदी)
30
30
भाषा-II (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत)
30
30
गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन
60
60
कुल
150
150
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates