UPTET Certificate 2026 OUT: यूपीटेट पेपर 1 और पेपर 2 के सर्टिफिकेट जारी, ये रहा Direct Link

UPTET Certificate 2026 OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के पेपर 1 और पेपर 2 के सर्टिफिकेट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल upessc.up.gov.in पर जाकर अपना सर्टिफिकेट पीडीएफ प्रारूप में प्राप्त कर सकते हैं। यूपीटेट सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

Sep 10, 2026, 11:53 IST
UPTET Certificate 2026 Direct Link यहां से प्राप्त करें
UPTET Certificate 2026 Direct Link यहां से प्राप्त करें

UPTET Certificate 2026 OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 7 सितंबर 2026 को UPTET 2026 के सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र (Certificate) जारी कर दिए हैं। आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थी अपने अनुक्रमांक और जन्मतिथि की मदद से सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

UPTET Result: 5.71 लाख अभ्यर्थी हुए पास

UPTET 2026 के प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा में कुल 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 5,71,435 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस तरह परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.07% रहा। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा में कुल 10,57,021 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें 7,59,513 कैंडिडेट्स सफल हुए। इस स्तर पर सफलता प्रतिशत 71.85% रहा।

परीक्षा स्तरकुल अभ्यर्थीसफल अभ्यर्थीपास प्रतिशत
प्राथमिक स्तर (पेपर 1) 7,13,648 5,71,435 80.07%
उच्च प्राथमिक स्तर (पेपर 2) 10,57,021 7,59,513 71.85%

upessc up gov in website result: सभी पास उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट जारी

आयोग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, सभी सफल अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट जारी किए जा चुके हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना अनुक्रमांक (Roll Number) और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद प्रमाण-पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।

UPTET Certificate 2026 Download Link

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रमाण-पत्र आधिकारिक पोर्टल upessc.up.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। पास परीक्षार्थी दिए गए सीधे लिंक पर जाकर अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड एवं प्रिंट कर सकते हैं।

UPTET Certificate 2026 Direct Link

UPTET सर्टिफिकेट 2026 डाउनलोड कैसे करें?

उम्मीदवार ऊपर दिए गए लिंक से या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना यूपीटेट सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप upessc.up.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर NOTICE Board सेक्शन में विo संo 01/2026 शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) प्रमाण-पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक पर क्लिक करें। 

  3. लॉगिन विंडो पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि के साथ कैप्चा कोड दर्ज करें।

  4. Submit करने के बाद स्क्रीन पर आपका प्रमाण-पत्र दिखाई देगा।

  5. Certificate डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

DigiLocker से UPTET Certificate 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान चरणों की मदद से अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले DigiLocker Website पर जाएं या DigiLocker App खोलें।

  2. अपनी Login Details की मदद से लॉगिन करें।

  3. इसके बाद Search Documents के विकल्प पर क्लिक करें।

  4. फिर Issuing State में Uttar Pradesh चुनें।

  5. अब UPTET Certificate सर्च करें।

  6. मांगी गई परीक्षा संबंधी जानकारी को सही से दर्ज करें।

  7. सभी डिटेल्स को भरकर Submit पर क्लिक करें।

  8. अब आपका Digital Certificate स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  9. प्रमाण-पत्र को डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

पेपर 1, 2 UPTET Certificate कैसे मिलेगा?

UPTET 2026 में सफल अभ्यर्थी अपना Eligibility Certificate ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए UPTET पोर्टल पर Roll Number और Date of Birth दर्ज करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने Paper 1 और Paper 2 दोनों पास किए हैं, वे Certificate डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियाँ ध्यान से चेक कर लें।

UPTET Certificate 2026 की वैधता कितनी है?

UPTET Certificate 2026 की वैधता आजीवन रहती है। यानी एक बार UPTET पास करने के बाद Certificate को Renew कराने के लिए दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, अंक सुधारने के इच्छुक उम्मीदवार भविष्य में UPTET परीक्षा दे सकते हैं। प्रमाणपत्र का उपयोग शिक्षक भर्ती में पात्रता प्रमाणित करने के लिए किया जाता है।

UPTET में न्यूनतम कितने अंक जरूरी हैं?

UPTET 2026 पास करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे। सामान्य वर्ग के लिए 60 प्रतिशत, जबकि अन्य श्रेणियों के लिए 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है। पात्र अभ्यर्थियों को Eligibility Certificate दिया जाता है।

वर्ग
न्यूनतम प्रतिशत
जरूरी अंक (150 में से)
सामान्य
60%
90
OBC
55%
82.5
SC
55%
82.5
ST
55%
82.5
EWS
55%
82.5
दिव्यांग (PwD)
55%
82.5
भूतपूर्व सैनिक
55%
82.5
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates