UPTET Question Paper 2026: यूपी टीईटी शिफ्ट वाइज प्रश्न पत्र डाउनलोड करें

UPTET Question Paper 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 2 जुलाई, 2026 से किया जा रहा है। परीक्षा 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों में दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। 

Jul 2, 2026, 14:18 IST
UPTET Question Paper 2026: यूपी टीईटी शिफ्ट वाइज प्रश्न पत्र पीडीएफ
UPTET Question Paper 2026: यूपी टीईटी शिफ्ट वाइज प्रश्न पत्र पीडीएफ

UPTET Question Paper 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से TET परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई से शुरू हो गया है। परीक्षा दो शिफ्ट में उत्तर प्रदेश राज्य के 60 जिलों में आयोजित की जा रही है। 4 साल के लंबे इंतजार के बाद आयोजित हो रही इस परीक्षा में 19 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हैं। इस लेख में हमने शिफ्ट वाइज प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिए हैं। 

UPTET परीक्षा पास करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 60% और आरक्षित वर्ग अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 55% प्राप्त करना अनिवार्य है। 

UPTET Question Paper 2026: यूपीटीईटी प्रश्न पत्र 2026 

यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा भर्ती 2026 समाप्त होने के बाद प्रश्न पत्र पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in  पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीदवार इस लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से शिफ्टवाइज पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रश्न पत्र भविष्य में परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रश्न पत्रों की मदद से आप अपने अंकों का अनुमानित अनुमान भी लगा सकते हैं। 

यूपीटीईटी परीक्षा प्रश्न पत्र (02 जुलाई 2026)

UP TET Exam 2026: हाइलाइट्स 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से प्रश्न पत्र पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करा दिए जाएंगे। उत्तर कुंजी सहित डिटेल्स आप नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम 
यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 
भर्ती प्राधिकरण 
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)
एग्जाम लेवल 
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक 
पेपर 
पेपर 1 और पेपर 2 
एग्जाम मोड 
ऑफलाइन (पेन और पेपर) 
परीक्षा तिथि 
2 से 4 जुलाई, 2026 
उत्तर कुंजी 
परीक्षा समाप्त होने के बाद 
ऑफिशियल वेबसाइट 
upessc.up.gov.in

UP TET Exam Pattern 2026: यूपी टीईटी परीक्षा पैटर्न 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की यूपी टीईटी लिखित परीक्षा पैटर्न 2026 उम्मीदवार निम्नलिखित तरीके से समझ सकते हैं। 

  • वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होते हैं।

  • कुल 150 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे गए, जिनके लिए कुल 150 अंक निर्धारित हैं।

  • परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी।

  • गलत उत्तर के लिए कोई Negative Marking नहीं है।

  • परीक्षा की भाषा Hindi और English है।

  • UP TET Selection Process 2026: यूपी टीईटी चयन प्रक्रिया 

    यूपी टीईटी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से पूरा किया जाता है। पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए होता है, जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं। वहीं, पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होता है। ऑफलाइन आयोजित हो रही इन परीक्षाओं में सफल होने वाले उम्मीदवार शिक्षक बनने के लिए चयनित किए जाते हैं। 

    Priyanka Pal

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates