Apple Event 2026: iPhone 18 Pro लॉन्च, भारत में कितना है दाम, फीचर से लेकर कलर ऑप्शन तक, जानें सब

एप्पल ने 'सरप्राइज़ एंड शाइन' इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के नए CEO जॉन टर्नस के नेतृत्व में iPhone का पहला बड़ा लॉन्च है। भारत में iPhone 18 Pro (256GB) का दाम 1,64,900 रुपये है।  

Sep 10, 2026, 00:09 IST
iPhone 18 सीरीज में क्या है खास?
iPhone 18 सीरीज में क्या है खास?

Apple Event 2026: एप्पल के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। कंपनी ने ‘Surprise and Shine’ इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिया है। Apple के CEO जॉन टर्नस ने कैलिफ़ोर्निया के क्यूपर्टिनो में Apple पार्क में 'सरप्राइज़ एंड शाइन' नाम के बहुप्रतीक्षित लॉन्च इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च किए हैं। यह कंपनी के नए CEO जॉन टर्नस के नेतृत्व में iPhone का पहला बड़ा लॉन्च है।

भारत में iPhone 18 Pro की कीमत

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज कैपेसिटी में उपलब्ध होंगे। बरगंडी, ग्लेशियर, सिल्वर और ब्लैक रंगों में उपलब्ध iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है।

Related Stories

नए iPhone की कीमत की पूरी लिस्ट यहां देखें 

iPhone 18 Pro (256GB) - Rs 1,64,900

iPhone 18 Pro Max (256GB) - Rs 1,79,900

iPhone Duo (256GB) - Rs 2,99,900

iPhone 18 Pro (512GB) - Rs 1,89,900

iPhone 18 Pro (1TB) - Rs 2,39,900

iPhone 18 Pro (2TB) - Rs 3,14,900

iPhone 18 Pro Max (512GB) - Rs 2,04,900

iPhone 18 Pro Max (1TB) - Rs 2,54,900

iPhone 18 Pro Max (2TB) - Rs 3,29,900

iPhone Duo (512GB) - Rs 3,24,900

iPhone Duo (1TB) - Rs 3,74,900

iPhone Duo (2TB) - Rs 4,49,900

iPhone Duo दो रंगों में हुआ लॉन्च

iPhone Duo स्टार व्हाइट और नाइट स्काई कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। वहीं iPhone Duo में प्रोसेसर (A20 Pro) है जो iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में है।

 

iPhone 18 सीरीज में क्या है खास?

एप्पल आज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone की भी एंट्री होने की उम्मीद है। इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 से आयोजित किया जा रहा है।  

फोल्डेबल iPhone की खबर ने एप्पल यूजर्स की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अगर कंपनी वाकई इसे लॉन्च करती है, तो यह Apple के लिए स्मार्टफोन मार्केट में एक बड़ा बदलाव होगा।

नए रंगों में आएगा iPhone 18 Pro

इस बार एप्पल डिजाइन के साथ-साथ कलर को लेकर भी कुछ नया किया है। iPhone 18 Pro बरगंडी, ग्लेशियर, सिल्वर और ब्लैक रंगों में उपलब्ध है।  

जेब पर पड़ सकता है ज्यादा बोझ

नए iPhone का इंतजार कर रहे लोगों के लिए कीमत थोड़ी परेशान करने वाली हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार Apple नए मॉडल्स की कीमत में करीब $100 यानी लगभग 10000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर सकता है। बताया जा रहा है कि पार्ट्स और मेमोरी की बढ़ती लागत इसकी वजह हो सकती है।

iOS 27 भी आएगा सामने

iPhone 18 के साथ Apple अपने नए iOS 27 की रिलीज डेट का भी ऐलान कर सकता है। पुराने iPhone यूजर्स के लिए यह अपडेट कब उपलब्ध होगा, इसकी जानकारी इवेंट में मिल सकती है। iOS 27 में AI-powered Siri समेत कई नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

एप्पल Watch और AirPods पर भी नजर

इवेंट में iPhone के अलावा एप्पल Watch Series 12, Watch Ultra 4 और AirPods 5 भी देखने को मिल सकते हैं।

यानी एप्पल का आज का इवेंट सिर्फ iPhone लॉन्च तक सीमित नहीं रहने वाला। नए गैजेट्स, नया सॉफ्टवेयर और नए CEO की पहली बड़ी प्रस्तुति होगी। कुल मिलाकर एप्पल के फैंस के लिए आज का दिन काफी खास हो सकता है।

iPhone 18 Pro Ka Price: आईफोन 18 प्रो की भारत में कितनी होगी कीमत? मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स, कब होगा लॉन्च

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates