Women's T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का सफ़र ख़त्म लेकिन दीप्ति शर्मा ने बना दिया यह वर्ल्ड रिकॉर्ड

लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के साथ भारतीय महिला टीम T20 World Cup 2026 से बाहर हो गयी है लेकिन इसके बीच भारत की अनुभवी स्पिन गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

Jun 29, 2026, 11:45 IST
महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज
महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

Women's T20 World Cup 2026: भारतीय महिला टीम भले ही T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गयी हो लेकिन अनुभवी स्पिन गेंदबाज  दीप्ति शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।  

कप्तान हरमनप्रीत की पारी भी नहीं बचा सकी हार  

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़कर टीम को मजबूत आधार दिया।

शेफाली 34 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि स्मृति मंधाना 38 रन के स्कोर पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गईं। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जिम्मेदारी संभाली और सिर्फ 27 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली। 

हरमनप्रीत ने आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर भारत का स्कोर 170/4 तक पहुंचाया था। 

Related Stories

पेरी और गार्डनर ने पलटा मैच का रुख

171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत आसान नहीं रही। भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाया और 10 ओवर के अंदर ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गिरा दिए। लेकिन इसके बाद एलीसे पेरी और एशले गार्डनर ने शानदार साझेदारी कर मैच पूरी तरह बदल दिया।

पेरी ने 38 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि गार्डनर ने सिर्फ 29 गेंदों में नाबाद 53 रन की धमाकेदार पारी खेली। दोनों ने मिलकर 100 रन जोड़े और भारत की वापसी की उम्मीदों को खत्म कर दिया।

तीन जीत के बाद भी भारत की राह हुई खत्म

भारत ने ग्रुप स्टेज में पांच में से तीन मुकाबले जीते थे, लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए शीर्ष दो स्थान जरूरी थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम क्वालीफिकेशन की दौड़ से बाहर हो गई।

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

इसी बीच भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दीप्ति अब महिला क्रिकेट में सभी फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने झूलन गोस्वामी के 355 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 356 विकेट पूरे किए।

महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

दीप्ति शर्मा (भारत) - 356 विकेट

झूलन गोस्वामी (भारत) - 355 विकेट

एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया) – 336 विकेट

कैथरीन स्किवर-ब्रंट (इंग्लैंड) – 335 विकेट

सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) – 333 विकेट

भले ही भारत के लिए यह मुकाबला निराशाजनक जरूर रहा हो, लेकिन हरमनप्रीत की शानदार पारी और दीप्ति शर्मा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड महिला क्रिकेट के लिए यादगार पल बन गए।

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates