Air India AIESL Recruitment 2019: एअर इंडिया में 170 असिस्टेंट सुपरवाइजर वेकेंसी के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
एअर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (AIESL) ने असिस्टेंट सुपरवाइजर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
एअर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (AIESL) ने असिस्टेंट सुपरवाइजर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार 28 सितंबर 2019 तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पद पर आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 07 सितंबर 2019
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 28 सितंबर 2019
एडमिट कार्ड डाउन लोड करने की तिथि - 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2019 के बीच संभावित
परीक्षा की तिथि/ स्किल टेस्ट - 20 अक्टूबर 2019
रिक्ति विवरण:
असिस्टेंट सुपरवाइजर - 170 पद
पात्रता मानदंड:
सरकार से मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट और मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर (न्यूनतम 01 वर्ष की अवधि) में डिप्लोमा / सर्टिफिकेट कोर्स.
अधिक जानकारी के लिए, नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
आयु सीमा:
सामान्य श्रेणी- 33 वर्ष से अधिक नहीं
ओबीसी - 36 वर्ष से अधिक नहीं
एससी/ एसटी - 38 वर्ष से अधिक नहीं
चयन प्रक्रिया:
चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा / स्किल टेस्ट की प्रक्रिया के माध्यम से होगा.
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
| ऑनलाइन एप्लीकेशन | क्लिक करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से या 28 सितंबर 2019 तक या उससे पहले दिए गए लिंक के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन शुल्क:
रुपये 1000 / -