BECIL, दिल्ली भर्ती 2020: 50 डीईओ (अंग्रेजी/हिंदी) पदों के लिए करें आवेदन
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
BECIL Delhi Recruitment 2020: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने दिल्ली/एनसीआर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अनुबंध के आधार पर डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार 07 जनवरी 2020 तक या उससे पहले इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
बेसिल डीईओ आवेदन लिंक नीचे दिया गया है. अभ्यर्थी आवेदन पत्र को डाउनलोड कर अंतिम तिथि से पहले जमा कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 07 जनवरी 2020
रिक्ति विवरण:
डाटा एंट्री ऑपरेटर (अंग्रेजी/हिंदी) - 50 पद
वेतन:
ग्रेजुएट - 19,572/- रुपये प्रति महीने.
नॉन-ग्रेजुएट - 17,991 रुपये प्रति महीने.
पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव:
ग्रेजुएट- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और कंप्यूटर पर अंग्रेजी/हिंदी टाइपिंग स्पीड 35 डब्ल्यूपीएम होनी चाहिए.
नॉन ग्रेजुएट - 12वीं पास और कंप्यूटर पर अंग्रेजी/हिंदी टाइपिंग स्पीड 35 डब्ल्यूपीएम होनी चाहिए.
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
| एप्लीकेशन फॉर्म | क्लिक करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक तथा पात्र अभ्यर्थी बेसिल के कारपोरेट ऑफिस (सी-56, ए/17, सेक्टर-62, नोएडा-201307) से आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं या www.becil.com से डाउनलोड कर सकते हैं.
शैक्षणिक/अनुभव प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी के साथ विधिवत भरे गए आवेदन पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड और नॉनरिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस को ''डिप्टी जनरल मैनेजर (एचआर) बेसिल्स कॉर्पोरेट ऑफिस, BECIL भवन, सी-56/ए-17, सेक्टर-62, नोएडा-201307 (उप्र)'' के पते पर 7 जनवरी 2020 तक या उससे पहले जमा करा सकते हैं.