बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (BASU) में 152 फैकल्टी पदों के लिए आज आवेदन का अंतिम दिन
बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (BASU) ने प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत आज तक यानी 10 जुलाई 2019 तक आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 10 जुलाई 2019
पदों का विवरण:
कुल पद- 152
प्रोफेसर- 45 पद
एसोसिएट प्रोफेसर- 45 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर- 62 पद
शैक्षणिक योग्यता:
प्रोफेसर- प्रासंगिक विषय में डॉक्टोरल डिग्री होने के साथ 10 वर्षों का प्रांगिक अनुभव होना चाहिए.
एसोसिएट प्रोफेसर- सम्बन्धित विषय में डॉक्टोरल डिग्री के साथ 8 वर्षों का प्रासंगिक अनुभव होना चाहिए.
असिस्टेंट प्रोफेसर- अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड जिसमें कम से कम 55% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ मास्टर्स डिग्री होना चाहिए.
शैक्षणिक योग्यता के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत भरे हुए आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ 10 जुलाई 2019 तक रजिस्ट्रार, पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पी.ओ-बिहार वेटरनरी कॉलेज, पटना- 800014 के पते पर भेज कर आवेदन कर सकते हैं.