CBSE Class 12th Results 2026 Date Update: कब आएगा रिजल्ट? जानें डेट, पिछले ट्रेंड्स और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के Ways
सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही छात्रों को 12वीं के रिजल्ट का इंतेजार है। छात्र यहां से जानें कि 12वीं का रिजल्ट कब तक जारी हो सकता है? साथ ही, पिछले सालों के ट्रेंड्स और रिजल्ट डाउनलोड करने के प्लेटफॉर्म कौन-कौन से है?
CBSE Class 12th Result 2026 (DATE UPDATE): CBSE (Central Board of Secondary Education) की कक्षा 12वीं के एग्जाम खत्म हो चुके हैं। साथ ही, 10वीं का रिजल्च आने के बाद 12वीं के छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर 12वीं के रिजल्ट की डेट को लेकर काफी ज्यादा चर्चा और अनुमान लगाए जा रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CBSE द्वारा अप्रैल के आखिरी हफ्ते यानी 30 अप्रैल से 20 मई 2026 तक 12वीं का रिजल्ट घोषित किए जा सकते हैं। बोर्ड ने आंसर शीट्स का मूल्यांकन ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के माध्यम से किया है, जिससे मार्क्स की एकरूपता और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित हुआ है।
एग्जाम में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपने-अपने रिजल्ट को देख सकेंगे। साथ ही, रिजल्ट तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने डिजिलॉकर, SMS और उमंग ऐप जैसे ऑप्शनल तरीके भी जारी किए है।
CBSE 12th Result Expected Date: कब घोषित होगा रिजल्ट?
CBSE बोर्ड द्वारा कल यानी 15 अप्रैल को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था। साथ ही, 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी ऑफिशियल तौर पर बोर्ड ने अभी तक कोई डेट या नोटिफिकेशन जारी नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले साल के ट्रेंड्स के अनुसार रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में जारी किया जा सकता है।
| इवेंट | एक्सपेक्टेड टाइम/ डेट |
| एग्जाम की समाप्ति | 10 अप्रैल 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की उम्मीद | 25 अप्रैल से 20 मई 2026 |
| रिजल्ट का टाइम | दोपहर 11:00 AM से 2:00 PM के बीच |
पिछले कुछ सालों के ट्रेंड्स
CBSE आमतौर पर एग्जाम खत्म होने के 35 से 45 दिनों के अंदर ही रिजल्ट घोषित कर देता है। छात्र नीचे दी गई टेबल से आप पिछले सालों के रिजल्ट पैटर्न को समझ सकते हैं। आइए डिटेल से देखते हैं पिछले ,सालों का डाटा।
| वर्ष | रिजल्ट की डेट्स | एग्जाम खत्म होने के बाद का अंतर |
| 2025 | 13 मई | 39 दिन |
| 2024 | 13 मई | 41 दिन |
| 2023 | 12 मई | 37 दिन |
| 2026 (एक्सपेक्टेड) | मई मध्य | ~35-40 दिन |
ऑफिशियल वेबसाइट्स पर रखें नजर
CBSE बोर्ड द्वारा जब भी रिजल्ट जारी किया जाएगा या रिजल्ट जारी होने से पहले आप सभी नीचे दी गई इन वेबसाइट्स का उपयोग करके अपने-अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। साथ ही, रिजल्ट से जुड़ी इंपोर्टेंट डिटेल्स और अपडेट्स जानने के लिए इनका इस्तेमाल करें।
Types of ways to Download Scorecards
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के इन निम्नलिखित तरीको का इस्तेमाल करें।
1. ऑफिशियल वेबसाइट्स -
छात्र 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद CBSE बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन स्टेप्स का इस्तेमाल करके अपने स्कोरकार्ड को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर "CBSE Class 12 Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, स्कुल नंबर और एडमिट कार्ड ID फिल करें।
- 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लें या PDF सेव कर लें।
2. डिजिलॉकर -
छात्र ऑफिशियल वेबसाइट्स के अलावा डिजिलॉकर का उपयोग करके 12वीं का रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए डिजिलॉकर एप को डाउनलोड करके अपने आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा।
3. उमंग एप -
उमंग (UMANG) ऐप से CBSE 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए, ऐप डाउनलोड करके रजिस्टर करें, फिर ‘CBSE’ सर्च करके 'Class 12 Result' चुनें। फिर, अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी फिल करें।
4. SMS -
CBSE 12वीं का रिजल्ट SMS से चेक करने के लिए, अपने फोन के मैसेज बॉक्स में cbse12 <स्पेस> रोल नंबर <स्पेस> स्कूल नंबर <स्पेस> सेंटर नंबर टाइप करें। इस संदेश को 7738299899 पर भेज दें। कुछ ही मिनटों में आपको सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स के साथ रिजल्ट मिल जाएगा। यह सेवा इंटरनेट न होने पर बहुत उपयोगी है।
Important Note: छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल ऑफिशियल स्रोतों और CBSE की वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। किसी भी फर्जी सर्कुलर पर ध्यान न दें।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.