स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, मेघालय भर्ती 2019: 107 स्टाफ नर्स पदों के लिए करें आवेदन
स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, मेघालय ने स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 31 जुलाई 2019 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, मेघालय ने स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 31 जुलाई 2019 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 31 जुलाई 2019
पदों का विवरण:
- स्टाफ नर्स- 107 पद
शैक्षणिक योग्यता:
- स्टाफ नर्स- जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी / बी.एस.सी. (नर्सिंग) एवं भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग और मेघालय नर्सिंग काउंसिल के तहत पंजीकृत होना चाहिए.
आयु सीमा : 18-27 वर्ष
वेतनमान: 30300 (लेवल - 8) संशोधित वेतन संरचना
शैक्षणिक योग्यता के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
अधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन 31 जुलाई 2019 तक या उससे पहले निम्न पते पर कार्यालय निदेशक स्वास्थ्य सेवा (एमआई), लेतुमख्राह, शिलॉन्ग भेज सकते हैं.