ईस्ट कोस्ट रेलवे भर्ती 2020: 1216 अप्रेंटिस पदों के लिए करें आवेदन
ईस्ट कोस्ट रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. ईस्ट कोस्ट अप्रेंटिस भर्ती के तहत बड़ी संख्या में रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है.
ईस्ट कोस्ट रेलवे भर्ती 2020: ईस्ट कोस्ट रेलवे ने अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. ईस्ट कोस्ट अप्रेंटिस भर्ती के तहत बड़ी संख्या में रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है. अप्रेंटिस पदों के लिए कुल 1216 रिक्तियां हैं, जिनमें से 10 पद ईस्ट कोस्ट रेलवे, मुख्यालय के लिए, 250 कैरिज रिपेयर वर्कशॉप, मानकेश्वर भुवनेश्वर के लिए, खुरदा रोड डिवीजन के लिए 317, वाल्टेयर डिवीजन के लिए 553 और संबलपुर डिवीजन के लिए 86 पद हैं.
ईस्ट कोस्ट रेलवे भर्ती 2020 के लिए आवेदन 07 दिसंबर 2019 से स्वीकार किये जा रहे हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 06 जनवरी 2020 तक या उससे पहले ईस्ट कोस्ट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrceastcoastrailway.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ईस्ट कोस्ट रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक आवश्यकता 10वीं कक्षा और प्रासंगिक ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट है. ईस्ट कोस्ट रेलवे अप्रेंटिस के लिए अधिक विवरण जैसे चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा आदि इस लेख में नीचे दिए गए हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 07 दिसंबर 2019
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 06 जनवरी 2020
रिक्ति विवरण:
कुल पद - 1216
ईस्ट कोस्ट रेलवे, हेडक्वार्टर - 10
कैरिज रिपेयर वर्कशॉप मानकेश्वर भुवनेश्वर - 250
खुर्दा रोड डिवीजन -317
वाल्टेयर डिवीजन - 553
संबलपुर डिवीजन - 86
पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता:
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10 वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण या इसके समकक्ष (10 + 2 परीक्षा प्रणाली के तहत) और संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट.
ट्रेड वेल्डर (गैस & इलेक्ट्रिक), शीट मेटल वर्कर, वायरमेन और कारपेंटर के लिए - 8 वीं कक्षा के साथ संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट.
आयु सीमा:
15 से 24 साल
चयन प्रक्रिया:
चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें-
टॉप 5 जॉब्स: ASRLMS, ICAR-NRCG, Malegaon MCD, DU, IIT अन्य संगठनों में निकली सरकारी नौकरियां
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
अन्य सरकारी नौकरियां-
मलकानगिरी जिला भर्ती 2019: 23 योग टीचर एवं अन्य पोस्टों के लिए वॉक-इन इंटरव्यू
UKMSSB भर्ती 2019: 314 मेडिकल ऑफिसर पोस्टों के लिए करें अप्लाई
RRC पूर्वोत्तर रेलवे भर्ती 2019: 1104 अप्रेंटिस पोस्टों के लिए करें अप्लाई
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवार 07 दिसंबर से 06 जनवरी 2020 तक ईस्ट कोस्ट रेलवे भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.