कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भर्ती 2019: 280 सहायक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 जून तक
इन पदों के लिए आवेदन के योग्य व इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 30 मई 2019 से 25 जून 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सीधी भर्ती परीक्षा के माध्यम से सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये. इन पदों के लिए आवेदन के योग्य व इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 30 मई 2019 से 25 जून 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन आरंभ होने की तिथि - 30 मई 2019
- ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने की तिथि - 25 जून 2019
- कॉल लेटर डाउनलोड करने की तिथि – 20 जुलाई से 30 जुलाई 2019 तक
- प्रारंभिक परीक्षा (फेज – 1) की तिथियां – 30 जुलाई और 31 जुलाई 2019
- मुख्य परीक्षा (फेज - 2) – प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों की घोषणा बाद कॉल लेटर भेजा जाएगा
पदों का विवरण
- सहायक– 280 पद
वेतनमान
- सातवें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स लेवल - 7 के अनुसार (आरंभिक वेतन, रु. 44,900/-).
योग्यता मानदंड
- शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर्स डिग्री.
- आयु सीमा: आवेदन की अंतिम तिथि को 20 से 27 वर्ष
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड
ऑनलाइन आवेदन लिंक
आवेदन प्रक्रिया
योग्य व इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 30 मई 2019 से 25 जून 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन शुल्क
- SC/ST/PWD/ विभागीय, महिला और EWS उम्मीदवारों के लिए - रु. 250/-
अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए– रु. 500/-