गुजरात लोक सेवा आयोग भर्ती 2019: 61 हॉर्टिकल्चर ऑफिसर वेकेंसी के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है.
गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार 9 अक्टूबर 2019 तक या उससे पहले इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 26 सितंबर 2019
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 9 अक्टूबर 2019
रिक्ति विवरण:
हॉर्टिकल्चर ऑफिसर - 61 पद
पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता: साइंस (हॉर्टिकल्चर) में स्नातक की डिग्री या एग्रीकल्चर/ हॉर्टिकल्चर विश्वविद्यालयों में से किसी से एग्रीकल्चर (हॉर्टिकल्चर) में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री.
आयु सीमा -
37 वर्ष (सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट का प्रावधान)
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2019 तक या उससे पहले ऑनलाइन माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए अंतिम रूप से प्रस्तुत ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट ले सकते हैं.