गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (GTU) भर्ती 2019: 35 फैकल्टी पदों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (GTU) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 11 जुलाई 2019 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 12 जून 2019
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 11 जुलाई 2019
पदों का विवरण:
प्रोफेसर- 5 पद
एसोसिएट प्रोफेसर- 10 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर- 20 पद
शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होने के साथ सम्बन्धित विषय में डॉक्टरेट होने का प्रमाणपत्र होना आवश्यक है. शैक्षणिक योग्यता के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट से 11 जुलाई 2019 तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों के लिए सलाह है की वे भविष्य के लिए जमा किये गये ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें.