भारतीय सेना में 152 धार्मिक शिक्षक पदों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन का अंतिम दिन आज
भारतीय सेना ने रिलीजियस टीचर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.
भारतीय सेना ने धार्मिक शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार 29 अक्टूबर 2019 तक या उससे पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 30 सितंबर 2019
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 29 अक्टूबर 2019
रिक्ति विवरण:
पंडित - 118 पद
पंडित (गोरखा) - 7 पद
ग्रन्थि - 9 पद
मौलवी (सुन्नी) - 9 पद
लद्दाख के लिए मौलवी (शिया) - 1 पद
पादरी - 4 पद
लद्दाख स्काउट्स के लिए बौद्ध भिक्षु (महायान) - 4 पद
पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए.
आयु सीमा -
25 से 34 वर्ष (सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट का प्रावधान)
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार 29 अक्टूबर 2019 तक या उससे पहले ऑनलाइन माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए अंतिम रूप से प्रस्तुत ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट ले सकते हैं.