जम्मू विश्वविद्यालय भर्ती 2019: 135 प्रोफेसर एवं अन्य पदों के लिए, 30 अगस्त से पहले करें आवेदन
जम्मू विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर एवं अन्य के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 30 अगस्त 2019 तक या उससे पहले कर सकते है.
जम्मू विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर एवं अन्य पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से अपना आवेदन 30 अगस्त तक या उससे पहले कर सकते है.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अगस्त 2019
पदों का विवरण:
कुल पदों की संख्या: 135
- प्रोफेसर: 41 पद
- एसोसिएट प्रोफेसर: 57 पद
- असिस्टेंट प्रोफेसर: 36 पद
- डायरेक्टर: 01 पद
शैक्षणिक योग्यता:
प्रोफेसर/डायरेक्टर: अभ्यर्थी को संबंधित विषय में पीएच.डी. डिग्री के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर के रूप में न्यूनतम 10 वर्षों अनुभव होना चाहिए.
एसोसिएट प्रोफेसर: अभ्यर्थी को संबंधित विषय में पीएच.डी. डिग्री के साथ न्यूनतम 08 वर्षों का शिक्षण एवं अनुसंधान का अनुभव होना चाहिए.
असिस्टेंट प्रोफेसर: संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के साथ अभ्यर्थी नेट/ एसएलईटी अथवा सेट क्वालिफाइड होना चाहिए.
आवेदन कैसे करें:
योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 30 अगस्त तक या उससे पहले निम्न पते पर “असिस्टेंट रजिस्ट्रार (टीचिंग विंग), फर्स्ट फ्लोर, न्यू एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, जम्मू विश्वविद्यालय, जम्मू (TAWI) -180006, जम्मू और कश्मीर" भेज सकते है.
| ऑफिसियल पीडीएफ डाउनलोड | |
| ऑनलाइन आवेदनपत्र डाउनलोड लिंक | |
| अधिकारिक वेबसाइट |