CSIR -NIIST भर्ती 2020: 50 प्रोजेक्ट एसोसिएट, टेक्निकल असिस्टेंट और अन्य पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन
CSIR - नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इंटरडिसिप्लिनरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी (NIIST) ने प्रोजेक्ट एसोसिएट, टेक्निकल असिस्टेंट और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
NIIST जॉब अधिसूचना: CSIR - नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इंटरडिसिप्लिनरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी (NIIST) ने प्रोजेक्ट एसोसिएट, टेक्निकल असिस्टेंट और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार CSIR - नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इंटरडिसिप्लिनरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी (NIIST) भर्ती 2020 के लिए निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से 19 अक्टूबर 2020 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 19 अक्टूबर 2020, शाम 05:30 बजे
ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 27 अक्टूबर 2020 अपराह्न 05:30 बजे तक
CSIR -NIIST प्रोजेक्ट एसोसिएट, टेक्निकल असिस्टेंट और अन्य रिक्ति विवरण:
प्रोजेक्ट एसोसिएट- I: 38 पद
प्रोजेक्ट एसोसिएट- II: 04 पद
सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट: 04 पद
प्रोजेक्ट असिस्टेंट: 02 पद
टेक्निकल असिस्टेंट: 02 पद
प्रोजेक्ट एसोसिएट, टेक्निकल असिस्टेंट और अन्य नौकरी के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता:
सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिजिक्स / केमिट्री / मटेरियल साइंस में मास्टर डिग्री या समकक्ष के साथ 4 वर्षों का रिसर्च में अनुभव एवं किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिजिक्स / केमिट्री / मटेरियल साइंस / केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी.
प्रोजेक्ट असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिजिक्स में बी.एससी. या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 03 वर्ष का डिप्लोमा.
टेक्निकल असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान / भौतिकी में या पॉलिमर / प्लास्टिक / मैकेनिकल / केमिकल इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में बी.एससी. या समकक्ष या 03 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए.
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार सीएसआईआर - नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इंटरडिसिप्लिनरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एनआईआईएसटी) भर्ती 2020 निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 19 अक्टूबर 2020 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं. योग्य उम्मीदवारों को सीएसआईआर-एनआईईएसटी आधिकारिक वेबसाइट https: //www.niist.res.in/english/category/careers/temporarypositions के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता है. आवेदन का कोई अन्य मोड स्वीकार नहीं किया जाएगा. ऑनलाइन आवेदन लिंक 09 अक्टूबर 2020, शाम 05:30 से 19 अक्टूबर 2020, शाम 05.30 बजे तक उपलब्ध होगा.