NIRDPR भर्ती 2020: 510 कोऑर्डिनेटर, फेलो और रिसर्च पर्सन पदों की वेकेंसी के लिए nirdpr.gov.in पर करें आवेदन
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायती राज (NIRD & PR), हैदराबाद (NIRDPR) ने स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, यंग फैलो और क्लस्टर लेवल पर्सन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
NIRDPR भर्ती 2020: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायती राज (NIRD & PR), हैदराबाद (NIRDPR) ने स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, यंग फैलो और क्लस्टर लेवल पर्सन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. जो सभी राज्यों और यू.टी. में चिन्हित 250 क्लस्टर में काम करेंगे. इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त 2020 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
कुल 510 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें से 10 रिक्तियां स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर के लिए हैं, 250 यंग फेलो के लिए हैं और 250 क्लस्टर लेवल रिसार्स पर्सन के लिए हैं. इस लेख में उम्मीदवार योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड, वेतनमान और अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2020
NIRDPR भर्ती 2020 रिक्ति विवरण:
स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर - 10 पद
यंग फेलो - 250 पद
क्लस्टर लेवल रिसोर्स पर्सन - 250 पद
यंग फेलो, क्लस्टर लेवल रिसोर्स पर्सन और स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता:
स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, यंग फेलो - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स / रूरल डेवलपमेंट / रूरल मैनेजमेंट / पॉलिटिकल साइंस / सोशल साइंस / सोशल वर्क / डेवलपमेंट स्टडीज एवं सामान डिसिप्लिन में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होना चाहिए.
क्लस्टर लेवल रिसोर्स पर्सन - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट.
यंग फेलो, क्लस्टर लेवल रिसोर्स पर्सन और स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पदों के लिए आयु सीमा:
स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर - 30 से 50 वर्ष
यंग फेलो - 25 साल से 30 साल
क्लस्टर लेवल रिसार्स पर्सन - 40 वर्ष
यंग फेलो, क्लस्टर लेवल रिसोर्स पर्सन और स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पदों के लिए वेतनमान:
स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर: 5,000 / - रूपये.
यंग फेलो - 35,000 / - रूपये.
क्लस्टर लेवल रिसोर्स पर्सन - 12,500 / - रूपये.
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
NIRDPR भर्ती 2020 के लिए आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार NIRDPR भर्ती 2020 के लिए ऑनलाइन मोड से 10 अगस्त 2020 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट ले सकते हैं.