OPSC भर्ती 2019: 65 असिस्टेंट फिशरीज ऑफिसर पदों के लिए 18 सितंबर तक करें आवेदन
OPSC ने 65 ग्रुप बी असिस्टेंट फिशरीज ऑफिसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं.
ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) नौकरी अधिसूचना 2019: OPSC ने 65 ग्रुप बी असिस्टेंट फिशरीज ऑफिसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत ऑफिशियल पोर्टल से 18 सितंबर 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या-05 /2019-20
महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 19 अगस्त 2019
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 18 सितंबर 2019
रिक्ति विवरण:
ग्रुप बी असिस्टेंट फिशरीज ऑफिसर- 65 पद
शैक्षणिक योग्यता:
भारत या विदेश के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिशरीज साइंस (बी.एफ.एससी) होना चाहिए.
शैक्षणिक योग्यता के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
आयु सीमा (1 जनवरी 2019 को):
21 से 32 वर्ष
नोट- एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों की आयु सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट का प्रावधान)
चयन प्रक्रिया:
कैरियर चयन समिति द्वारा आयोजित कैरियर एसेसमेंट एवं इंटरव्यू में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जायेगा.
आवेदन शुल्क:
400 रुपया
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं.
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ | |
| ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक | |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार संगठन के ऑफिशियल वेबसाइट (http://opsconline.gov.in) से 19 अगस्त 2019 से 18 सितंबर 2019 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.