PGIMER, चंडीगढ़ भर्ती 2019: 65 ग्रुप ए, बी व सी पदों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
PGIMER चंडीगढ़ भर्ती 2019: पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
PGIMER चंडीगढ़ भर्ती 2019: पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार 3 अक्टूबर 2019 तक या उससे पहले इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारम्भिक तिथि: 7 सितंबर 2019
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 3 अक्टूबर 2019
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 5 अक्टूबर 2019
रिक्ति विवरण:
ग्रुप ए - 2 पद
ग्रुप बी - 2 पद
ग्रुप सी - 61 पद
पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता:
प्रिंसिपल - नर्सिंग में मास्टर डिग्री.
पब्लिक रिलेशन ऑफिसर - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री या समकक्ष ; जर्नलिज्म / पब्लिक रिलेशन / मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा.
जूनियर तकनीशियन रेडियोथेरेपी - मेडिकल टेक्नोलॉजी में बीएससी (रेडियोलॉजी / रेडियोथेरेपी).
प्लास्टर टेक्निशियन ग्रेड-2- साइंस से मैट्रिक विज्ञान के साथ टीचिंग इंस्टिट्यूट / हॉस्पिटल लाइन में 3 साल का अनुभव.
लोअर डिवीजन क्लर्क - मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12 वीं कक्षा या समकक्ष योग्यता.
सिक्योरिटी गार्ड ग्रेड -2 - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक.
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 3 अक्टूबर 2019 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद, उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए अंतिम रूप से प्रस्तुत ऑनलाइन आवेदन लेना आवश्यक है.