सैनिक स्कूल, नगरोटा भर्ती 2020: 06 टीजीटी, बैंड मास्टर एवं अन्य पदों के लिए करें आवेदन
सैनिक स्कूल, नगरोटा ने टीजीटी, बैंड मास्टर और जनरल एम्प्लोयी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
सैनिक स्कूल, नगरोटा जॉब नोटिफिकेशन: सैनिक स्कूल, नगरोटा ने टीजीटी, बैंड मास्टर और जनरल एम्प्लोयी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक आवेदक सैनिक स्कूल, नगरोटा भर्ती 2020 के लिए निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 10 मार्च 2020 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
• आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 10 मार्च 2020
सैनिक स्कूल, नगरोटा टीजीटी, बैंड मास्टर और जनरल एम्प्लोयी रिक्ति विवरण:
• टीजीटी (हिंदी): 01 पद
• बैंड मास्टर: 01 पद
• जनरल एम्प्लोयी: 04 पद
टीजीटी, बैंड मास्टर और जनरल एम्प्लोयी की नौकरी के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा:
• टीजीटी (हिंदी): 1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में बीए और बी एड.
2. CTET या STET पास होना चाहिए. आयु सीमा: 01 मई 2020 को 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच.
• बैंड मास्टर: नौसेना / वायु सेना पाठ्यक्रम में बैंड मेजर / बैंड मास्टर / ड्रम मेजर पाठ्यक्रम पूरा किया होना चाहिए. आयु सीमा: 01 मई 2020 को 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच.
• जनरल एम्प्लोयी: मैट्रिकुलेशन. आयु सीमा: 01 मई 2020 को 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच.
अन्य सरकारी नौकरियां:
IOCL Recruitment 2020: इंडियन ऑयल में निकली 500 अप्रेंटिस पदों के लिए iocl.com पर करें आवेदन
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
| ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक आवेदक सैनिक स्कूल, नगरोटा भर्ती 2020 के लिए निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 10 मार्च 2020 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. लघु सूचीबद्ध आवेदकों को केवल चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा. चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता (टीए) / महंगाई भत्ता (डीए) का भुगतान नहीं किया जाएगा.