स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2019, स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 19 पदों के लिए करें आवेदन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 19 पदों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है जिनके लिए उम्मीदवार 02 जून 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 19 पदों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 02 जून 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की प्रक्रिया आरंभ होने की तिथि: 16 मई 2019
आवेदन की अंतिम तिथि: 02 जून 2019
पदों का विवरण:
- जनरल मैनेजर (आईटी – स्ट्रेटेजी, आर्किटेक्चर और प्लानिंग) -01
- डिप्टी जनरल मैनेजर (एसेट लायबिलिटी मैनेजमेंट) -01
- डिप्टी जनरल मैनेजर (एंटरप्राइज और टेक्नोलॉजी आर्किटेक्चर) -01
- असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एंटरप्राइज और टेक्नोलॉजी आर्किटेक्चर) -01
- चीफ मैनेजर (इन्फ्रास्ट्रक्चर आर्किटेक्ट) -01
- चीफ मैनेजर (एप्लीकेशन आर्किटेक्ट) -01
- चीफ मैनेजर (बिजनेस आर्किटेक्ट) -02
- मैनेजर (सिक्यूरिटी आर्किटेक्ट) -01
- मैनेजर (टेक्नोलॉजी आर्किटेक्ट) -02
- मैनेजर (एप्लीकेशन आर्किटेक्ट) -02
- सीनियर कंसल्टेंट्स एनालिस्ट -01
- डेटा ट्रांसलेटर -2
- डेटा आर्किटेक्ट -02
- डेटा ट्रेनर -01
योग्यता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता
जनरल मैनेजर (आईटी – स्ट्रेटेजी, आर्किटेक्चर और प्लानिंग) - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से बीइ/बी टेक/एमसीए साथ ही एमबीए एक अतिरिक्त योग्यता के रूप में काउंट की जाएगी. TOGAF प्रमाणीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी.
डिप्टी जनरल मैनेजर (एसेट लायबिलिटी मैनेजमेंट) - एमबीए (फाइनेंस) या समकक्ष / चार्टर्ड अकाउंटेंट, एफआरएम प्रमाणीकरण और / या सीएफए को प्राथमिकता दी जाएगी.
पदों से सम्बंधित विस्तृत शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें.
चयन प्रक्रिया
शोर्ट लिस्टेड किये गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जायेगा.
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ डाउनलोड
ऑनलाइन आवेदन लिंक
आवेदन कैसे करें:
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की अधिकारिक वेबसाइट https://bank.sbi/careers या https://www.sbi.co.in/careers के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 2 जून 2019 तक कर सकते हैं.
Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.