टॉप 5 जॉब्स-24 दिसंबर 2019: DRDO CEPTAM, UKSSSC, JIPMER, BSMFC, GNCTD अन्य संगठनों में निकली सरकारी नौकरियां
24 दिसंबर 2019 को उत्तराखंड सबओर्डीनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UKSSSC), JIPMER, BSMFC, महिला एवं बाल विकास विभाग (GNCTD), विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) एवं अन्य में निकाली गई भर्ती के इस अवसर को युवा हाथ से न जाने दें और अपने सपनों को साकार करने के लिए बिना विलम्ब किए तत्काल आवेदन कर सकते हैं.
सरकारी नौकरी प्राप्त करने हेतु युवाओं के लिए आज है उत्तराखंड सबओर्डीनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UKSSSC), JIPMER, BSMFC, महिला एवं बाल विकास विभाग (GNCTD), विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) एवं अन्य में निकाली गई नौकरियों के लिए युवा आज ही आवेदन करके अपने सपनों को साकार कर सकते हैं. विभिन्न फ़ॉरेस्ट गार्ड, जेई, नर्सिंग ऑफिसर, रिकवरी एजेंट, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, टेक्निकल असिस्टेंट पदों की भर्ती के लिए बम्पर वेकेंसियों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. युवाओं को इन पदों के लिए आवेदन करने का अति उत्तम अवसर.
उत्तराखंड सबओर्डीनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (यूकेएसएसएससी) देहरादून, उत्तराखंड ने फ़ॉरेस्ट गार्ड के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक तथा पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप के अनुसार 3 फरवरी 2020 तक या उससे पहले पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER), पुडुचेरी ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक तथा पात्र अभ्यर्थी 18 दिसंबर 2019 से 20 जनवरी 2020 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
बिहार स्टेट माइनॉरिटीज फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड (बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्त निगम लिमिटेड (पटना) ने रिकवरी एजेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक तथा पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप के अनुसार 20 जनवरी 2020 तक या उससे पहले इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
महिला एवं बाल विकास विभाग (GNCTD), दिल्ली ने 190 ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं ब्लॉक प्रोजेक्ट असिस्टेंट पदों पर भर्ती हेतु न्यूज़पेपर के माध्यम से अधिसूचना जारी किया है. महिला एवं बाल विकास विभाग (GNCTD), दिल्ली द्वारा जारी नोटिफिकेशन के लिए उम्मीदवार 31 दिसंबर 2019, अपराहन 23.59.59 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट- cams.wcddel.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC), तिरुवनंतपुरम ने टेक्निकल असिस्टेंट एवं अन्य पदों पर भर्ती के लिए Notification जारी किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 जनवरी 2020 तक या इससे पहले इन पदों के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं.