Bihar DElEd Spot Admission 2026: बिहार डीएलएड में स्पॉट एडमिशन 2 नवंबर से, जानें आवेदन की तिथि और पूरी प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने DElEd Spot Admission 2026 के लिए नामांकन की तारीखों की घोषणा कर दी है। जिन गैर-सरकारी प्रशिक्षण संस्थानों में सीटें खाली हैं, उन्हें स्पॉट एडमिशन के जरिए भरा जाएगा।

Oct 29, 2026, 08:45 IST
Bihar DElEd Spot Admission 2026
Bihar DElEd Spot Admission 2026

Bihar DElEd Spot Admission 2026: बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बिहार के गैर-सरकारी डीएलएड प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों को भरने के लिए स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है, जो डीएलएड कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, रिक्त सीटों का विवरण 2 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा। इसके बाद योग्य अभ्यर्थी 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 तक स्पॉट एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

Bihar DElEd Spot Admission 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

बिहार डीएलएड स्पॉट एडमिशन 2026 की प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई हैं।

Related Stories

कार्यक्रम
महत्वपूर्ण तिथि
रिक्त सीटों का विवरण
2 नवंबर 2026
स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन
2 से 4 नवंबर 2026
अंतिम मेधा सूची जारी
7 नवंबर 2026
नामांकन की अवधि
7 से 12 नवंबर 2026
पोर्टल अपडेट की अंतिम तिथि
17 नवंबर 2026

Bihar DElEd Spot Admission 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सामान्य चरणों का पालन कर सकते हैं। आवेदन की विस्तृत प्रक्रिया और जरूरी निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होने पर उन्हें ध्यान से पढ़ें।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsbedel.com पर जाएं।

  • बिहार डीएलएड स्पॉट एडमिशन 2026 से संबंधित लिंक खोजें।

  • आवेदन से जुड़े निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  • मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक विवरण जमा करें।

  • आवेदन पूरा करने के बाद उसको चेक अवश्य करें।

  • अंत में फॉर्म  सबमिट करें और प्रिंट करें

  • आवेदन करने से पहले यह चेक कर लें कि आप स्पॉट एडमिशन के लिए निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।

  • किन अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा स्पॉट एडमिशन?

    जारी सूचना में एक महत्वपूर्ण शर्त बताई गई है। जिन अभ्यर्थियों का पहले से किसी सरकारी या गैर-सरकारी डीएलएड प्रशिक्षण संस्थान में नामांकन हो चुका है, वे स्पॉट एडमिशन के लिए पात्र नहीं होंगे। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी नामांकन स्टेटस चेक जरूर कर लें। पात्रता से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक निर्देशों को ही मान्य समझें।

    बिहार डीएलएड स्पॉट एडमिशन 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर जारी जानकारी के अनुसार, बिहार डीएलएड स्पॉट एडमिशन से जुड़ी जानकारी के लिए अभ्यर्थी bsbedel.com वेबसाइट पर जा सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे खाली सीटों की सूची, आवेदन की अंतिम तिथि और मेधा सूची से जुड़े अपडेट नियमित रूप से चेक करते रहें।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Just Now

    Result Updates