BSEB STET 2026 Exam Date & Admit Card Release: 25 अक्टूबर से शुरू होंगे एग्जाम, 18 अक्टूबर को जारी होगा एडमिट कार्ड

Bihar STET Admit Card 2026 Date OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित माध्यमिक शिक्षक पात्रता एग्जाम (STET) 2026 का आयोजन 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र अपना एडमिट कार्ड 18 अक्टूबर 2026 को दोपहर बाद से ऑफिशियल पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Oct 16, 2026, 19:13 IST
BSEB STET 2026 Exam Date & Admit Card Release
BSEB STET 2026 Exam Date & Admit Card Release

Bihar STET Admit Card 2026 Out On 18 October: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना द्वारा राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में टीचर्स की एलिजिबिलिटी निर्धारित करने वाली माध्यमिक शिक्षक एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2026 के डेट्स की ऑफिशियल जारी कर दी गई है। बिहार बोर्ड द्वारा जारी नए नोटिस के अनुसार, एसटीईटी 2026 के एग्जाम 25 अक्टूबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक अलग-अलग डेट्स में ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किए जाएंगे। 

साथ ही, इस एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी करने की डेट तय कर दी गई है। छात्र अपना एडमिट कार्ड 18 अक्टूबर 2026 से ऑफिशियल पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

Bihar STET 2026 Key Highlights: मुख्य डिटेल्स 

बिहार माध्यमिक शिक्षक एलिजिबिलिटी एग्जाम 2026 से जुड़े सभी महत्वपूर्ण नंबर, डेट्स और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

Related Stories

इवेंट 
ऑफिशियल डिटेल्स 
एग्जाम आयोजक संस्था
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
एग्जाम का नाम
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026
एग्जाम आयोजन की डेट्स 
25-10-2026 से 20-11-2026 तक
एडमिट कार्ड डाउनलोड डेट
18 अक्टूबर 2026 (अपराह्न से)
एग्जाम मोड 
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT / Online)
ऑफिशियल वेबसाइट

BSEB STET 2026 Exam Date & Admit Card Release - Official Tweet 

Bihar STET Admit Card 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें? 

18 अक्टूबर 2026 को दोपहर बाद एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होने पर छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें। 

  1. बिहार एसटीईटी के ऑफिशियल पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर ‘Download Admit Card for STET 2026’ के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड को फिल करें।
  4. फिल करके कैप्चा कोड को भी डालें। फिर, 'Login' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका Bihar STET Admit Card 2026 स्क्रीन पर दिखाइ देगा। 
  6. एडमिट कार्ड में दिए गए अपने नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर के पते और एग्जाम की डेट्स की जांच करें।
  7. भविष्य के उपयोग और एग्जाम सेंटर पर ले जाने के लिए एडमिट कार्ड का एक साफ प्रिंटआउट निकाल लें।

यहां भी पढ़े: Mahanavami 2026 Public Holiday in UP: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने 19 अक्टूबर को जारी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे स्कूल?

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates