DHE Haryana PG Admission 2026 Last Date: पोस्टग्रेजुएशन एडमिशन के लिए लास्ट डेट 21 अगस्त, जानें कैसे करें Apply

Haryana College PG Admissions 2026: DHE Haryana द्वारा राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और स्व-वित्तपोषित (Self-Financing) कॉलेजों में पोस्टग्रेजुएशन (PG) सिलेब्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन एवं फिजिकल काउंसलिंग की रिवाइज्ड डेट्स जारी कर दी है। छात्र अब 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

Aug 12, 2026, 13:07 IST

DHE Haryana PG Admission 2026 Extended: हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग (Director General Higher Education, Haryana) ने राज्य की सभी यूनिवर्सिटीज, सरकारी, सहायता प्राप्त (Aided) और स्व-वित्तपोषित (Self-Finance) कॉलेजों में शैक्षिक सेशन 2026-27 के लिए Post Graduation 1st Year सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन एडमिशन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। आयोग ने यह जानकारी एक ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से छात्रों को प्रदान की। 

कॉलेजों और छात्रों की डिमांड को देखते हुए विभाग ने पीजी में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए एक नया Revised Schedule को ऑफिशियल वेबसाइट पर एक PDF के रूप में जारी किया है। जिन छात्रों ने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया था, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

DHE Haryana PG Admission 2026: Revised Schedule Table

DHE Haryana PG Admission 2026 से जुड़ी ऑफिशियल रिवाइज्ड डेट्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल को देखें। 

Related Stories

क्र. सं.
रिवाइज्ड 
डेट्स 
1
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 
17.07.2026 से 21.08.2026
2
फॉर्म एडिट करने की डेट 
18.07.2026 से 22.08.2026
3
ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ऑब्जेक्शन 
18.07.2026 से 23.08.2026
4
1st मेरिट लिस्ट का प्रदर्शन - प्रोविजनल 
23.08.2026
5
1st मेरिट लिस्ट का प्रदर्शन - फाइनल 
24.08.2026
6
राउंड 1 काउंसलिंग की फीस जमा करने की डेट 
25.08.2026 से 27.08.2026
7
बची हुई सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग
28.08.2026
8
रजिस्ट्रेशन और फॉर्म एडिटिंग के लिए पोर्टल दोबारा खुलना
29.08.2026
9
लेट फीस (100) के साथ बची सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग
30.08.2026 से 05.09.2026
10
लेट फीस (100 + 100 प्रति दिन) के साथ फिजिकल काउंसलिंग
06.09.2026 से 12.09.2026

DHE Haryana PG Admission 2026 Extended Notice : यहां क्लिक करें

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और फॉर्म में करेक्शन कैसे करें? 

छात्रों को बिना किसी गड़बड़ी के अपने रजिस्ट्रेशन को पूरा करने के लिए नीचे दिए गए इन मुख्य पॉइंट्स को फॉलो करना होगा। 

1. रजिस्ट्रेशन: ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। 

2. अपनी डिटेल्स को फिल करके नया रजिस्ट्रेशन को पूरा करें।

3. फिर, यदि आपके फॉर्म में कोई गलती हो गई है, तो आप 18 से 22 अगस्त 2026 तक के बीच OTP वेरिफिकेशन के माध्यम से एडिट कर सकते हैं।

4. कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन वेरिफिकेशन के बाद यदि आपके लॉगिन में कोई ऑब्जेक्शन (Objection/Discrepancy) दिखाई देता है, तो उसे 23 अगस्त 2026 से पहले ठीक करें।

5. फिर, 23 अगस्त को प्रोविजनल लिस्ट और 24 अगस्त 2026 को फाइनल मेरिट लिस्ट पोर्टल पर जारी की जाएगी।

6. फीस सबमिशन: यदि आपका नाम मेरिट लिस्ट में आ जाता है, तो छात्र 25 से 27 अगस्त 2026 के बीच ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से फीस को जमा करके अपनी सीट को पक्की करें।

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates