Himachal Teacher Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में नियमित और अस्थायी शिक्षक के 3,468 पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स

Himachal Pradesh Teacher Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, राज्य के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान राज्य के सरकारी स्कूलों के लिए 3,468 शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की।

Jul 10, 2026, 13:34 IST
Himachal Pradesh Teacher Bharti 2026
Himachal Pradesh Teacher Bharti 2026

HP Teacher Bharti 2026: हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से, राज्य सरकार ने CBSE से संबद्ध सरकारी स्कूलों में 3,468 शिक्षकों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इसकी घोषणा विभाग की एक समीक्षा बैठक में की। इस भर्ती के तहत स्थायी और अस्थायी दोनों शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा, जिससे खाली पद भरेंगे और पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर होगी।

नियमित और अस्थायी पदों पर होगी भर्ती 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, राज्य के सीबीएसई एफिलिएटेड सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था  को बेहतर बनाने के लिए कुल 3,468 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इनमें से 2,668 पद 19 अलग-अलग श्रेणियों के तहत नियमित (Regular) शिक्षकों के होंगे। इसके अलावा, 800 पद अस्थायी (Temporary) शिक्षकों के लिए होंगे, जिनमें 400 अंग्रेजी और 400 गणित विषय के शिक्षक शामिल हैं।

Related Stories

हिंदी, विज्ञान और  कंप्यूटर साइंस सहित अन्य विषयों के लिए होगी भर्ती

राज्य सरकार जिन विषयों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करेगी, उनमें लोक प्रशासन (Public Administration), राजनीति विज्ञान, इतिहास, कंप्यूटर साइंस, हिंदी, भूगोल, समाजशास्त्र, संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, संगीत, ड्राइंग, विज्ञान, वाणिज्य (कॉमर्स), अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान और फाइन आर्ट्स जैसे अन्य विषय शामिल हैं।

सरकारी स्कूलों को CBSE से जोड़ने की बड़ी पहल

राज्य सरकार की इस योजना के तहत अब तक 158 सरकारी स्कूलों को मंजूरी मिल चुकी है। इनमें से 146 स्कूलों को CBSE की मान्यता भी मिल गई है। इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली, राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रदान करना है।

डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, 9,359 छात्रों को मिले टैबलेट

'डॉ. वाई.एस. परमार डिजिटल स्टूडेंट योजना' के तहत अब तक 9,359 मेधावी छात्रों को टैबलेट दिए जा चुके हैं। बाकी छात्रों को जल्द ही DBT के माध्यम से इसका लाभ मिलेगा। वहीं, 524 स्कूलों में नए कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं और 777 स्कूलों में बेहतर इंटरनेट सुविधा के लिए BSNL के साथ टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates