Swatantrata Diwas 15th August Par Bhashan: 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए स्वाभिमान, गौरव और राष्ट्रप्रेम की अनुभूति कराने वाला पावन पर्व या भारतीय लोगों के लिए एक त्योहार जैसा होता है। इस साल देश में 15 अगस्त, 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन 1947 में ब्रिटिश शासन से हमारे भारत को आजादी मिली थी। इसी सुनहरे पर्व को याद करते हुए हर साल स्कूलों, कॉलेजों और भारत के हर घर में ध्वजारोहण समारोह किया जाता है।
हर साल 15 अगस्त के दिन सरकारी दफ्तरों और राष्ट्रीय धरोहर जैसे लाल किले पर ध्वजारोहण समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति से जुड़े प्रदर्शन और भाषणों के साथ देश को सम्मानित किया जाता है। स्कूलों और कॉलेजों में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां काफी जोरों-शोरों से चलती हैं। साथ ही, हर साल भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए और देश की तरक्की को देखते हुए टीचर्स और प्रिंसिपल्स स्कूलों में छात्रों को उजागर करने के लिए कई-प्रकार के भाषण देते हैं।
छात्रओं और टीचर्स के लिए, स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देना समारोह का एक महत्वपूर्ण हिस्से में से एक होता है। टीचर्स और प्रिंसिपल्स भारत के स्वतंत्रता संग्राम को देश की वर्तमान उपलब्धियों और जिम्मेदारियों को आपस में जोड़ते हुए भाषण देते है। साथ ही, ऐसे मौके पर स्कूलों में बच्चे भाषण प्रतियोगिता, प्रार्थना सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। परंतु, कई छात्रों में स्टेज पर जाते ही कई प्रकार के प्रश्न जैसे ‘भाषण की शुरुआ कैसे करें, क्या बोलें और मंच पर घबराहट को कैसे कम करें’ मन में आने लगते है। इसी कारण छात्र, टीचर्स और स्कूल के मुखिया यहां से स्वत्रंता दिवस पर भाषण देने के लिए आइडिया ले सकते हैं।
15 अगस्त भाषण के 10 सबसे लोकप्रिय एवं प्रभावशाली लाइन और स्टाइल
मंच पर हर बच्चे का व्यक्तित्व अलग होता है। छात्र अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुसार नीचे दिए गए इनमें से किसी भी एक लाइन या स्टाइल को चुनकर अपने भाषण की शुरूआत कर सकते हैं:
Related Stories
- Poetic Style: भाषण की शुरुआत रामधारी सिंह 'दिनकर' या माखनलाल चतुर्वेदी की ओजपूर्ण कविता या पंक्तियों से करें।
- 2-Minute Precise Style: मुख्य रूप से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और वर्तमान कर्तव्य पर केंद्रित छोटा और स्पष्ट वक्तव्य देते हुए शुरू करें।
- Storytelling Style: किसी महान स्वतंत्रता सेनानी जैसे भगत सिंह या रानी लक्ष्मी बाई को ध्यान में रखते हुए उनकी एक प्रेरक छोटी घटना से शुरुआत कर सकते हैं।
- Historical to Modern Style: 1947 की आजादी से लेकर भारत की वर्तमान वैज्ञानिक व आर्थिक सफलताओं का चित्रण करते हुए शुरू करें।
- High Energy Slogan Style: 'जय हिंद', 'वंदे मातरम' और 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारों का इस्तेमाल करके अपने भाषण को ओर अट्रैक्टिव बना सकते हैं।
- Interactive Style: टीचर्स अपने भाषण को शुरू करने से पहले ‘आजादी का सही मतलब’ या ‘कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मानाया जा रहा है’ जैसे प्रश्नों को पुछकर इंटरैक्टिव बना सकते हैं।
- Unity in Diversity Style: प्रिंसिपल या टीचर भारत की विविध संस्कृतियों, भाषाओं और तिरंगे के तीन रंगों के महत्व को समझाते हुए भी अपने भाषण का आंरभ कर सकते हैं।
15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर टीचर्स, प्रिंसिपल और छात्र अपने भाषण को शुरू करने के लिए यहां दिए गए इन अट्रैक्टिव लाइन्स, विचार और स्टाइल को चुन सकते हैं।
स्वतंत्रता दिवस भाषण प्रस्तुति: मुख्य तत्व एवं संरचना
स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने से पहले सभी लोग कई बार अपने भाषण को बोल-बोलकर तैयारी करते हैं। आप चाहें स्कूल, कॉलेज या किसी सरकारी दफ्तर में भाषण देने वाले है, तो पहले नीच दी गई टेबल से टाइम-डियूरेशन और बोलने के स्टाइल के लिए आइडिया ले सकते हैं।
|
भाषण का भाग
|
टाइम-डियूरेशन
|
क्या बोल सकते हैं?
|
|
मंच पर संबोधन के समय
|
15 से 20 सेकंड
|
आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और प्रिय सहपाठियों को सादर नमस्कार।
|
|
इंट्रोडक्शन
|
30 से 40 सेकंड
|
15 अगस्त 1947 का महत्व और स्वतंत्रता संग्राम का संक्षिप्त परिचय।
|
|
मूल संदेश
|
40 से 50 सेकंड
|
शहीदों को श्रद्धांजलि और आज के भारत डिजिटल व विकसित भारत) की प्रगति की चर्चा।
|
|
समापन व नारा
|
15 से 20 सेकंड
|
राष्ट्र निर्माण का संकल्प और 'जय हिंद, जय भारत' का बुलंद नारा।
|
2 Mins Speech Idea in Hindi for 15 August 2026
Independence Day 2026 पर भाषण देने के लिए यहां से कुछ आइडिया ले सकते हैं।
1. आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सभी शिक्षकगण और मेरे प्यारे दोस्तों!
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
2. नमस्कार मेरा नाम अक्षरा है और आज हम 15 अगस्त के इस खास पर्व 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे है। यह पर्व हमारे देश के लिए बहुत खास माना जाता है। इस दिन 1947 में हमारा प्यारा भारत अंग्रेजी शासन से आजाद हुआ था।
3. स्वतंत्रता दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानी जैसे महान महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू और कई सेनिकों के संघर्ष को याद करते हुए उनके त्याग और संघर्ष को हम हमेशा याद रखेंगे। आज हम सभी महान देशभक्तों को दिल से प्रणाम करते हैं।
Speech for teacher on Independence Day 2026 in hindi
आदरणीय प्रधानाचार्य, सहकर्मियों और छात्रों का अभिवादन करते हुए बोलें:-
1. आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज हम सब यहां अपने देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह दिन हम सभी के लिए बहुत ही गौरव और उल्लास का दिन है। आज का दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्र भारत में सांस लेने का अवसर दिया।
महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद और ऐसे अनगिनत वीरों ने अंग्रेजों की दासता से देश को मुक्त कराने के लिए भयंकर संघर्ष किए और अनगिनत यातनाएं सही। उनके इसी त्याग और बलिदान का परिणाम है कि आज हम एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं।
एक शिक्षक होने के नाते, मैं यह मानता हूँ कि देश की असली ताकत हमारे युवा और बच्चे हैं। आप सभी इस देश का भविष्य हैं। आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम पूरी ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ अपनी पढ़ाई और कर्तव्यों का पालन करेंगे, ताकि हम एक मजबूत, शिक्षित और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकें।
स्वतंत्रता का यह अधिकार हमें यूं ही नहीं मिला है, इसकी रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। आइए, आज हम सब मिलकर यह शपथ लें कि हम अपने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
एक बार फिर आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई।
जय हिन्द! जय भारत!
2. आदरणीय प्रधानाचार्य जी, गुरुजनों और मेरे प्यारे विद्यार्थियों,
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
आज हम अपने देश का स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। यह सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे उन वीर सपूतों के बलिदान को याद करने का दिन है, जिनकी बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
महात्मा गांधी, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसे नायकों ने देश के लिए जो सपने देखे थे, उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी आज हम सबकी है।
विद्यार्थियों, आप देश का भविष्य हैं। आपका एक-एक शिक्षित कदम भारत को और अधिक मजबूत बनाएगा। आइए, आज हम यह संकल्प लें कि हम अपने देश की प्रगति में पूरा योगदान देंगे और एक जिम्मेदार नागरिक बनेंगे।
जय हिंद! जय भारत!
