Independence Day Poetry in Hindi: स्कूलों में धूम मचाने के लिए 15 अगस्त की सबसे आसान कविताएं

15 August Special: Independence Day यानी 15 अगस्त 2026 को स्कूलों में बोलने के लिए Short Patriotic Poems in Hindi छात्र यहां से देखें। साथ ही, Independence Day के महत्व के बारे में भी छात्रों को जानकारी हासिल करने के लिए यहां देखें।

Aug 14, 2026, 12:46 IST

Independence Day Poems in Hindi 2026: 15 अगस्त का दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए बेहद ही खास होता है। भारत में इस दिन को राष्ट्रीय त्योहार के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन देश में रहने वाले हर व्यक्ति के लिए गर्व और देशभक्ति का दिन होता है। साथ ही, इस दिन को खास और यादगार बनाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों व अन्य संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

ऐसे में अगर आप अपने बच्चे को स्वतंत्रता दिवस पर कविता प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोतसाहित कर रहे है या स्कूलों के हॉल में देशभक्ति का जादू बिखेरना चाहते हैं, तो आज हम आप लोगों के लिए कुछ आसान और दिल को छूने वाली चुनिंदा कविताएं लेकर आए है। साथ ही, इन चुनिंदा कविताओं को आप अपने बच्चों को आसानी से याद भी करवा सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस: इतिहास, महत्व और राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी जानकारी

आजकल के बच्चों को 15 अगस्त 2026 यानी स्वतंत्रता दिवस से जुड़े इतिहास, इसके महत्व और नेशनल फ्लैग की इपॉर्टेंस के बारे में थोड़ी कम ही जानकारी होती है। परंतु, आज हम इस आर्टिकल में स्वतंत्रता दिवस से जुड़े इन सभी महत्वपूर्ण बिंदूओं को बड़ी आसानी से समझाएंगे। 

Related Stories

Independence Day 2026 क्यों मनाते हैं 

स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है, जिनकी बदौलत 15 अगस्त 1947 को भारत ब्रिटिश हुकूमत के पट्टे से आजाद हुआ था। 

  • आजादी का दिन: 15 अगस्त 1947 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किले के 'लाहौरी गेट' पर पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।

  • तिरंगे के तीन रंग:

तिरंगे में तीन रंग पाएं जाते है। साथ ही, क्या आप जानते है यह तीनों कलर का भी अपना-अपना मतलब होता है? जी हां, तिरंगे में मौजूद तीनों रंग किसी न किसी चीज का प्रतीक होते हैं। साथ ही, अशोक चक्र का भी अपना महत्व है। 

  • केसरिया : तिरंगे के इस कलर का मतलब साहस और त्याग का प्रतीक माना जाता है। 
  • सफेद : तिरंगे में सफेद कलर शांति और सत्य का प्रतीक माना जाता है। 
  • हरा : तिरंगे में यह रंग सबसे नीचे होता है, जो विश्वास और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
  • अशोक चक्र: तिरंगे में अशोक चक्र बीच की सफेद पट्टी के भी बीच में स्थित 24 तीलियों वाला होता है। यह 'अशोक चक्र' निरंतर प्रगति और धर्म का संदेश देता है।

Independence Day Poetry for School Students: स्कूलों और अन्य स्थानों पर बोलने के लिए कविताएं 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोलने के लिए लयबद्ध कविताओं को यहां से देखें। साथ ही, यह कविताएं जल्दी याद भी हो जाएंगी:

कविता - 1. बच्चों के लिए सबसे आसान और जोश भरी कविता

वीर तुम बढ़े चलो, धीर तुम बढ़े चलो! हाथ में ध्वजा रहे, बाल दल सजा रहे, ध्वज कभी झुके नहीं, दल कभी रुके नहीं। वीर तुम बढ़े चलो, धीर तुम बढ़े चलो!

सामने पहाड़ हो, सिंह की दहाड़ हो, तुम निडर डटो वहीं, तुम निडर हटो नहीं। वीर तुम बढ़े चलो, धीर तुम बढ़े चलो!

— द्वारका प्रसाद माहेश्वरी

कविता - 2. छात्रों के लिए छोटी कविता 

हम नन्हे-नन्हे बच्चे हैं,

नादान उमर के कच्चे हैं,

पर अपनी धुन के सच्चे हैं!

जननी की जय-जय गाएंगे,

भारत की ध्वजा उड़ाएंगे!


अपना पथ कभी न छोड़ेंगे,

अपना प्रण कभी न तोड़ेंगे,

हिम्मत से नाता जोड़ेंगे!

हम हिम गिर पर चढ़ जाएंगे,

भारत की ध्वजा उड़ाएँगे!


हम भय से कभी न डोलेंगे,

अपनी ताकत को तोलेंगे,

माता के बंधन खोलेंगे!

हम इसकी शान बढ़ाएंगे,

भारत की ध्वजा उड़ाएंगे!

कविता-3. देशभक्ति के रंग में रंग देने वाली छोटी कविता : यह कविता मंच पर बोलते ही सभी में नया जोश आ जाएगा:

न तिरंगा झुकने देंगे, न भारत को रुकने देंगे, अपनी अंतिम सांस तक, हम इसकी शान बढ़ाएंगे।

वीरों के बलिदानों को, व्यर्थ न हम जाने देंगे, भारत माँ के मस्तक पर, सदा विजय का तिलक लगाएंगे। 

जय हिंद! जय भारत!

कविता - 4. हर दिल में देशप्रेम जगाने वाली कविता

चलो तिरंगा फहराएं, देश का मान बढ़ाएं, जिन वीरों ने दी कुर्बानी, उनको शीश झुकाएं।

जात-पात का भेद मिटाकर, सब भारतवासी कहलाएं, आओ मिलकर आज के दिन, खुशियों के गीत सुनाएं। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

यहां दी गई Independence Day 2026 से जुड़ी सभी जानकारियां और Poems छात्रों के लिए काफी लाभदायक साबित होंगी। 

यहां भी पढ़े: Independence Day 2026 Speech in Hindi: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगे अनोखे भाषण, यहां देखें ऐसे दमदार लाइन्स

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates