Rajasthan Conductor Final Result 2026 OUT: राजस्थान परिचालक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें सिलेक्शन लिस्ट PDF

Rajasthan Conductor Final Result 2026 OUT: राजस्थान परिचालक (कंडक्टर) भर्ती परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी अब RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से TSP और NTSP एरिया की परिचालक सिलेक्शन मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Aug 5, 2026, 13:38 IST
Rajasthan Conductor Final Result 2026 PDF डाउनलोड करें।
Rajasthan Conductor Final Result 2026 PDF डाउनलोड करें।

RSSB Conductor Final Result 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 4 अगस्त को विज्ञापन संख्या 22/2024 के तहत राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) में 500 परिचालक (कंडक्टर) पदों के लिए फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती में गैर अनुसूचित क्षेत्र (NTSP) के 454 और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के 46 पद शामिल थे। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 6 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जबकि मेरिट लिस्ट और परिणाम 15 जनवरी 2026 को जारी किया गया था।

दस्तावेज सत्यापन (DV) और पात्रता की जांच पूरी होने के बाद बोर्ड ने फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इसमें NTSP के 383 और TSP के 46 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया है। यानी कुल 429 अभ्यर्थियों के चयन की अनुशंसा (Recommendation) विभाग को भेजी गई है। उम्मीदवार RSSB की आधिकारिक वेबसाइट से TSP और NTSP फाइनल मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करके अपना नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और चयन की स्थिति देख सकते हैं।

राजस्थान कंडक्टर (परिचारक) फाइनल रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में कंडक्टर भर्ती के फाइनल रिजल्ट से जुड़ी सभी मुख्य बातें देख सकते हैं।

संगठन का नाम
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
भर्ती विभाग का नाम
राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम (RSRTC)
पद का नाम
कंडक्टर (परिचालक)
विज्ञापन संख्या
22/2024
कुल रिक्त पद 
500 पद
लिखित परीक्षा तिथि
6 नवंबर, 2025
फाइनल रिजल्ट
4 अगस्त, 2026
आधिकारिक वेबसाइट
rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Paricharak Final Merit List 2026 PDF Download Link

जस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने TSP और NTSP के लिए राजस्थान परिचालक भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट पीडीएफ लिंक जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर आसानी से अपनी Final Merit List PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

List of Finally Selected Candidates After Document Verification(NTSP)
List of Finally Selected Candidates After Document Verification(TSP)
List of Provisionally Selected Candidates After Document Verification यहां क्लिक करें
Final Recommendation and Cut Off Marks यहां क्लिक करें

RSSB कंडक्टर फाइनल रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना राजस्थान परिचालक (कंडक्टर) रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • उम्मीदवार सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • इसके बाद होम पेज पर Results सेक्शन पर क्लिक करें।

  • फिर Conductor 2024 के सामने वाले PDF लिंक पर क्लिक करें। 

  • अब TSP या NTSP Result PDF डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर सर्च करके फाइनल चयन की स्थिति देखें। 

  • अंत में रिजल्ट PDF का प्रिंटआउट भी लेकर रख लें।

  • राजस्थान परिचालक रिजल्ट PDF में क्या-क्या विवरण होंगे?

    राजस्थान परिचालक रिजल्ट PDF में उम्मीदवारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इसमें निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे:

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • परीक्षा का नाम

    • भर्ती बोर्ड का नाम

    • कैटेगरी

    • पिता का नाम

    • माता का नाम

    RSRTC Conductor Recruitment 2026: 500 पदों पर होगी भर्ती

    यह भर्ती अभियान राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम (RSRTC) में 500 कंडक्टर पदों को भरने के लिए आयोजित किया गया था। अंतिम चयन सूची जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित अगली जानकारी संबंधित विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Just Now

    Result Updates