[OUT] RPSC 2nd Grade Result 2026: राजस्थान सेकंड ग्रेड गणित विषय का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

RPSC 2nd Grade Result 2026: आरपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को सीनियर टीचर गणित विषय  प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

Oct 28, 2026, 19:45 IST
RPSC 2nd Grade Result 2026
RPSC 2nd Grade Result 2026

RPSC 2nd Grade Result 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को सीनियर टीचर गणित प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है, जिसका एग्जाम 16 जुलाई 2026 को राज्य के अलग-अलग निर्धाारित परीक्षा केंद्र पर आयोजित किया गया था। राजस्थान सेकंड ग्रेड गणित टीचर की परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं और Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबर चेक सकते हैं।

RPSC 2nd Grade Result 2026 (OUT): Check Direct Link to Download Maths & English Teacher Scorecard PDF Here

RPSC 2nd Grade Result 2026 डाउनलोड लिंक 

आरपीएससी राजस्थान सेकंड गणित टीचर की परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी रिजल्ट की PDF चेक कर सकते हैं। गणित विषय के रिजल्ट में अनुसूचित क्षेत्र में 19 और गैर-अनुसूचित क्षेत्र में 1640 उम्मीदवारों को सलेक्ट किया गया। 

Related Stories

राजस्थान सेकंड ग्रेड गणित टीचर रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक  

2nd Grade Result Math - हाइलाइट्स

आरपीएससी सीनियर टीचर गणित प्रतियोगी परीक्षा के रिजल्ट की PDF में उम्मीदवारों को रोल नंबर ध्यान से देखने की सलाह दी जाती है। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर SSO ID के माध्यम से 03 नवंबर 2026 से 09 नवंबर 2026 को रात 12.00 बजे तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
पद का नाम
राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर 
परीक्षा का नाम 
आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर गणित परीक्षा 2026 
परीक्षा की तिथि 
16 जुलाई 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि 
28 अक्टूबर 2026 
चयन प्रक्रिया 
लिखित परीक्षा, प्रोविजनल लिस्ट और डॉक्यूमेंट् वेरिफिकेशन 
सलेक्टिड कैंडिडेट्स 
अनुसूचित क्षेत्र में 19 और गैर-अनुसूचित क्षेत्र में 1640
ऑफिशियल वेबसाइट 
rpsc.rajasthan.gov.in

2nd Grade Result डाउनलोड कैसे करें? 

आरपीएससी सीनियर टीचर गणित प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर News और Events पर जाएं।

  • Result Preamble and Cutoff Marks (Provisional List for Eligibility Checking) for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025 (Mathematics) पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

  • 2nd Grade Result 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

    राजस्थान सेकंड ग्रेड गणित टीचर परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी Ctrl+F का उपयोग करके अपना नाम चेक करें। शॉर्ट उम्मीदवारों को 09 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म की स्क्रूटनी माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर द्वारा की जाएगी। फॉर्म भरने के बाद कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए ऑफिशियल डेट भी जारी की जाएगी।   

    RPSC Second Grade Result की PDF में क्या-क्या डिटेल्स दी गई है? 

    आरपीएससी सीनियर टीचर गणित प्रतियोगी परीक्षा के रिजल्ट में ये डिटेल्स दी गई है। इन डिटेल्स को अभ्यर्थियों को ध्यान से चेक करने की सलाह दी जाती है। 

    • अनुसूचित क्षेत्र और गैर-अनुसूचित क्षेत्र में अभ्यर्थियों के रोल नंबर 

    • ऑनलाइन फॉर्म  से जुड़े दिशानिर्देश 

    • शेड्यूल एरिया और नॉन शेड्यूल में  कट-ऑफ मार्क्स 

    RPSC 2nd Grade Cut off Marks 2026

    आरपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर राजस्थान सेकंड ग्रेड गणित विषय के रिजल्ट के साथ कट-ऑफ लिस्ट 2026 भी जारी कर दी है। कट-ऑफ मार्क्स शेड्यूल एरिया और नॉन-शेड्यूल के जारी किए गए हैं। आप नीचे दिए गए लिंक से लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

    कट-ऑफ
    डाउनलोड PDF लिंक 
    राजस्थान सेकंड गणित विषय कट-ऑफ 2026 अंक 

    RPSC 2nd Grade Result 2026  ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें? 

    राजस्थान सेकंड ग्रेड गणित विषय में चयनित उम्मीदवारों को SSO ID के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 03 नवंबर 2026 से 09 नवंबर 2026 के बीच भरना होगा। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके आवेदन पत्र भर सकते हैं। 

    • सबसे पहले आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

    • होम पेज पर रिक्रूटमेंट पोर्टल पर चेक करें। 

    • SSO ID दर्ज करें। 

    • अब My Recruitment पर क्लिक करें। 

    • Detailed Form Cum Scruitny देखें। 

    • Apply Now का चयन करें। 

    • आवेदन फॉर्म भरें। 

    • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

    • आवेदन फीस भरें। 

    • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

    • सबमिट पर क्लिक करें। 

    • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Just Now

    Result Updates