RRB Section Controller Exam Date 2026 जारी, यहाे से PDF करें डाउनलोड

RRB Section Controller Exam 2026 Date OUT:रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती एग्जाम (CEN 03/2026) का ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया है। 119 पोस्ट के लिए यह CBT एग्जाम 12 और 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे। छात्र यहां से करें डाउनलोड। 

Sep 11, 2026, 17:40 IST

Railway Section Controller Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर (CEN 03/2026) भर्ती एग्जाम को लेकर हलचल तेज कर दी है। जिन छात्र ने 119 खाली सीट के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब ऑफिशियल क्षेत्रीय RRB वेबसाइटों या rrbapply.gov.in पर जाकर जारी एग्जाम संबंधी नोटिस का PDF शेड्यूल देख सकते हैं।

आयोग ने आज 11 सितंबर, 2026 को जारी किए गए ऑफिशियल नोटिस के अनुसार , आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर सीबीटी 12 और 13 अक्टूबर, 2026 को आयोजित किए जाएंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 119 वैंकेसी को भरा जाएगा। साथ ही, इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू हुए है। साथ ही, रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 14 अगस्त 2026 थी।

RRB Section Controller Exam 2026 डिटेल्स 

छात्र RRB Section Controller Exam 2026 की डेट्स की डिटेल्स और अन्य डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र यहां नीचे दी गई टेबल को देखें।  

इवेंट 
डिटेल्स 
भर्ती संगठन
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
विज्ञापन संख्या
CEN No. 03/2026
पोस्ट का नाम
सेक्शन कंट्रोलर (Section Controller)
कुल वैंकेसी 
119 पोस्ट (21 क्षेत्रीय RRB में)
पे - लेवल 
पे लेवल-6 (35,400 मूल वेतन + भत्ते)
एग्जाम का मोड 
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
सेलेक्शन प्रोसेस 
CBT, CBAT, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जाम 
ऑफिशियल वेबसाइट

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एग्जाम डेट 2026 जारी 

RRB Section Controller Exam CBT 2026 के एग्जाम 12 और 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे। छात्र ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, एग्जाम शहर, डेट देखने और एलिजिबिल अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वाले छात्रों के लिए यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइटों पर जारी है। 

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एग्जाम डेट 2026 Notice 

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 के लिए आने वाले एग्जाम में भाग लेने वाले छात्र अब नीचे दी गई टेबल से लिंक को क्लिक करें। 

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एग्जाम डेट नोटिस 2026

एग्जाम पैटर्न और सेलेक्शन प्रक्रिया

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT): पहला स्टेप 100 क्वश्न का होगा, जिसके लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। इसमें सामान्य जागरूकता, तर्कशक्ति और गणित से प्रश्न पूछे जाएंगे। एग्जाम में 1/3 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
  • कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण (CBAT): CBT में सफल होने वाले छात्रों को रिक्तियों के 8 गुना अनुपात के आधार पर साइको/CBAT टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
  • डॉक्यूमेंट्स और मेडिकल: फाइनल स्टेप में 1:1 के अनुपात में छात्रों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और A-2 मेडिकल फिटनेस टेस्ट किया जाएगा।

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड कब जारी होगा? 

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर का एडमिट कार्ड एग्जाम शुरू होने से 4 दिन पहले जारी किया जा सकता है। साथ ही, एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र एडमिट कार्ड से जुड़ी अपडेट्स के लिए वेबसाइट पर देखें। 

यहां भी पढ़े: ईपीएफओ एपीएफसी भर्ती का फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज, upsconline.nic.in से तुरंत करें अप्लाई

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates