RSSB Conductor DV 2026: राजस्थान परिचालक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी, जरूरी निर्देश देखें

RSSB Conductor DV 2026: राजस्थान परिचालक 2024 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए गैर अनुसूचित क्षेत्र के दिव्यांग 160 उम्मीदवारों के अतिरिक्त विचारित सूची निगम को भेजी गई है। 

Oct 16, 2026, 12:05 IST
RSSB Conductor DV 2026: राजस्थान परिचालक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी, जरूरी निर्देश देखें
RSSB Conductor DV 2026: राजस्थान परिचालक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी, जरूरी निर्देश देखें

RSSB Conductor DV 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने परिचालक (Conductor) सीधी भर्ती 2024 के लिए डीवी उम्मीदवारों का विवरण जारी किया है। अधिसूचना के अनुसार कुल 160 उम्मीदवारों को Scrutiny Form भरवाए जाने तथा पात्रता की जांच और डीवी के लिए किया गया है। जारी की गई सूची पूरी तरह से प्रोविजनल है। पात्रता की जांच एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद पात्र पाए गए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवार चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट देखने के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। जिसमें सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, श्रेणी और जन्म तिथि सहित डिटेल्स शामिल हैं। 

आवेदन पत्र, आवेदन शुल्क को भरने सहित डिटेल्स आयोग द्वारा ऑफिशियल नोटिस में शामिल की गई हैं। फॉर्म को भरने के लिए उम्मीदवारों को नोटिस ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

RSSB Rajasthan Conductor Document Verification 2026: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आरएसएसबी कंडक्टर डीवी का आयोजन 2 नवंबर और 3 नवंबर को सुबह 10 बजे से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, मुख्यालय, परिवहन मार्ग, चौमू, हाउस, जयपुर में किया जाएगा। पात्रता एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की डिटेल्स वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा - निर्देशों के अनुसार की जाएगी। 

बोर्ड ने चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, रैंक, जन्म तिथि और श्रेणी का विवरण जारी कर दिया है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान उम्मीदवारों को ऑफलाइन Detailed Form Cum Scrutiny Form और 100 रुपये का पोस्टल ऑर्डर के साथ ले जाना होगा।  

Related Stories

Rajasthan Conductor DV 2026: जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट निम्नलिखित हैं:

  • शैक्षणिक योग्यता
  • आयु सीमा
  • जाति प्रमाण - पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • विशेष योग्यजन
  • विवाह
  • खेल
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • अनापत्ति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

Rajasthan Conductor Document Verification 2026: नोटिस 

उम्मीदवारों को QR Code वाला आधार कार्ड लाना होगा। विस्तृत आवेदन पत्र के साथ प्रमाणपत्रों और अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। दस्तावेज सत्यापन (DV) के समय अभ्यर्थियों को एनटीएसपी क्षेत्र और टीएसपी क्षेत्र में से किसी एक का चयन करना होगा। इसके अलावा, विस्तृत आवेदन-सह-स्क्रूटनी फॉर्म में उल्लिखित दस्तावेजों के अतिरिक्त सत्यापन के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न शपथ-पत्र भी जमा करने होंगे।

राजस्थान परिचालक सूची 2026 डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates