Bank of Baroda SO Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर 1100 पदों के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि, ऐसे करें फौरन Apply
Bank of Baroda SO Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 04 सितंबर 2026 को विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2016/17 के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1100 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था और आज यानी 16 अक्टूबर 2026 को पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि निकल जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Bank of Baroda SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2016/17 के तहत अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर दिनांक 04 सितंबर 2026 को स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 1100 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इस नोटिफिकेशन के अंतर्गत ये भर्तियां वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट विभागों में की जानी है। अब इन पदों के लिए दिनांक 04 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके थे और आज यानी 16 अक्टूबर 2026 को पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि निकल जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
Bank of Baroda SO Recruitment 2026 Apply
बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन में शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, ऑनलाइन आवेदन करने की तिथियां और एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स के बारे में विस्तार से बताया गया है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं।
| बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर ऑनलाइन आवेदन 2026 लिंक |
Bank of Baroda SO Recruitment 2026 Notification - हाइलाइट्स
बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के चयन में कुल छ: चरण शामिल है। पहले चरण में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की स्क्रूटनी, दूसरे चरण में ऑनलाइन टेस्ट (यदि आयोजित), तीसरे चरण में साइकोमेट्रिक टेस्ट, चौथे चरण में ग्रुप डिस्कशन/पर्सनल इंटरव्यू, पांचवें चरण में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV) और छठे व आखिरी चरण में मेडिकल परीक्षा (ME) शामिल है। भर्ती से जुड़ी बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | बैंक ऑफ बड़ौदा |
| विभाग का नाम | वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट |
| विज्ञापन संख्या | BOB/HRM/REC/ADVT/2016/17 |
| पद का नाम | स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) |
| रिक्त पदों की संख्या | 1100 |
| नोटिफिकेशन | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 04 सितंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 16 अक्टूबर 2026 |
| चयन प्रक्रिया | आवेदन फॉर्म की स्क्रूटनी, ऑनलाइन टेस्ट (यदि आयोजित), साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन/पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल परीक्षा (ME) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bankofbaroda.bank.in |
Bank of Baroda SO Recruitment 2026 Qualification
बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास विषय के अनुसार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री, वैलिड सर्टिफिकेशन (IC 38/NISM), 2 साल का अनुभव और 1 साल का बैंकिंग में अनुभव होना चाहिए। इसके लिए 01.09.2026 के अनुसार अभ्यर्थियों की आयु 21 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। पदों के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी वाइज 175 रुपये से 850 रुपये के बीच है।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और रिक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। नोटिफिकेशन ऊपर टेबल में दिया गया है।
Bank of Baroda SO Recruitment 2026 Apply Online कैसे करें?
बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
-
Bank of Baroda SO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
Apply Now पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.