UPSSSC JA Typing Test 2026: यूपी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट का नोटिस जारी, 46,282 उम्मीदवार होंगे शामिल

Last Updated: Oct 14, 2026, 14:18 IST

UPSSSC JA Typing Test 2026: यूपीएसएसएससी ने जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट 2024 का नोटिस जारी किया है। लिखित परीक्षा जिन उम्मीदवारों ने क्वालिफाई की थी, उन्हें अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा। 

UPSSSC JA Typing Test 2026: यूपी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट का नोटिस जारी, 46,282 उम्मीदवार होंगे शामिल
UPSSSC JA Typing Test 2026: यूपी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट का नोटिस जारी, 46,282 उम्मीदवार होंगे शामिल

UPSSSC JA Typing Test 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जूनियर असिस्टेंट (JA) टाइपिंग टेस्ट का आयोजन होने जा रहा है। विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2024 के तहत टाइपिंग टेस्ट 13 नवंबर, 2026 से आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर, 2026 को होने वाला था, जिसमें अब बदलाव कर दिया गया है। आयोग द्वारा लिखित परीक्षा का परिणाम 15 सितंबर, 2026 को जारी किया गया था। जिसमें कुल 46,282 उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर असिस्टेंट के कुल 3284 पदों को भरना है। शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी टाइपिंग टेस्ट में शामिल होंगे। 

UPSSSC Junior Assistant Typing Test 2026: टाइपिंग टेस्ट 

लेटेस्ट नोटिस के अनुसार, यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट का आयोजन मंगल और कृतिदेव 010 फॉन्ट में किया जाएगा। यूपी जेए मेन्स एग्जाम 2024 की लिखित परीक्षा के स्कोर के आधार पर शॉर्टिलिस्ट उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट में शामिल होना होगा। आयोग द्वारा एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। 

UPSSSC Junior Assistant Typing Test 2026


UPSSSC Junior Assistant Typing Test 2026: हाइलाइट्स 

यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट 2026 का आयोजन 13 नवंबर, 2026 से किया जाएगा। अन्य डिटेल्स के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:

भर्ती का नाम

UPSSSC Junior Assistant 2024

विज्ञापन संख्या

12-परीक्षा/2024

Typing Test

13 नवंबर 2026 से

पिछली निर्धारित तारीख

30 अक्टूबर 2026

Typing Test Admit Card

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://upsssc.gov.in/

UPSSSC Junior Assistant Typing Test 2026: टाइपिंग स्पीड

यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट 2024 के एडमिट कार्ड आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी जेए टाइपिंग टेस्ट हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए Registration no. और Password जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

हिंदी टाइपिंग की स्पीड 25 WPM (शब्द प्रति मिनट) व अंग्रेजी टाइपिंग 30 WPM तय की गई है। दोनों टेस्ट के लिए 5-5 मिनट का समय है, जिसमें 5-एरर पेनल्टी सिस्टम शामिल है। उम्मीदवारों को हिंदी और इंग्लिश दोनों टाइपिंग टेस्ट को पास करना होगा, किसी एक में फेल होने पर अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया जाएगा।

टाइपिंग टेस्ट में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण Document Verification और Medical Test के लिए योग्य होंगे। 

 UP PET City Slip 2026 Out: यूपी पीईटी सिटी स्लिप upsssc.gov.in जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 14, 2026, 14:18 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News