दुनिया की सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं और उनके मुख्यालय, देखें पूरी लिस्ट
दुनिया में विभिन्न क्षेत्रों में कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं हैं। इस कड़ी में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उनके मुख्यालय को लेकर भी सवाल पूछे जाते हैं। इस लेख में हम ऐसी सभी प्रमुख संस्थाएं और उनकी पूरी लिस्ट देखेंगे।
दुनिया के अलग-अलग शहरों में विभिन्न क्षेत्रों की निगरानी और उनके लिए काम करने वाली कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं मौजूद हैं। भारत में आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं में इन संस्थाओं और मुख्यालय के बारे में पूछा जाता है। इस कड़ी में इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि आखिर दुनिया की अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं कौन-सी हैं और उनके मुख्यालय कहां हैं ? जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। प्रमुख संस्थाओं को उनके मुख्यालय के शहर के आधार पर याद रखना सबसे आसान तरीका है, जो कि इस लेख में दिया गया है।
जेनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित मुख्यालय
आपको बता दें कि दुनिया के सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण संगठनों के मुख्यालय जेनेवा में ही हैं।
संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) की विशेष एजेंसियां:
-
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
-
विश्व व्यापार संगठन (WTO)
-
विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO)
-
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO)
-
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)
-
अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (ICRC)
-
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR)
वॉशिंगटन डी.सी., अमेरिका में स्थित मुख्यालय
पैसे और वित्त से जुड़ी लगभग सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के मुख्यालय वॉशिंगटन डी.सी. में हैं।
-
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
-
विश्व बैंक (World Bank)
न्यूयॉर्क, अमेरिका में स्थित मुख्यालय
-
संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO)
-
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF)
-
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
पेरिस, फ्रांस में स्थित मुख्यालय
-
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO)
-
आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD)
-
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF)
वियना, ऑस्ट्रिया में स्थित मुख्यालय
-
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA)
-
पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (OPEC)
लंदन, यूनाइटेड किंगडम में स्थित मुख्यालय
-
एम्नेस्टी इंटरनेशनल (Amnesty International)
-
राष्ट्रमंडल (Commonwealth of Nations)
-
अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO)
एशियाई एवं क्षेत्रीय प्रमुख संस्थाएं
-
एशियाई विकास बैंक (ADB): मनीला, फिलीपींस
-
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC): काठमांडू, नेपाल
-
दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन (ASEAN): जकार्ता, इंडोनेशिया
-
बिस्मटेक (BIMSTEC): ढाका, बांग्लादेश
-
न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB / ब्रिक्स बैंक): शंघाई, चीन
-
एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (AIIB): बीजिंग, चीन
-
नाटो (NATO): ब्रुसेल्स, बेल्जियम
-
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ): द हेग, नीदरलैंड्स
-
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC): लुसाने, स्विट्जरलैंड
याद रखने की आसान ट्रिक
आप ऐसे सभी संस्थाओं का मुख्यालय जेनेवा याद रख सकते हैं, जो ‘W’ से शुरू हो रहे हैं और जिनके आखिर में ‘O’ आ रहा है। इसके अलावा वहीं, ऊर्जा के लिए वियना को याद रखा जा सकता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.