UGC NET June 2026 Final Answer Key: यूजीसी नेट फाइनल आंसर की जारी, 84 विषयों का PDF डाउनलोड करें

UGC NET Final Answer Key 2026: यूजीसी नेट 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी आज, 28 अगस्त 2026 को एनटीए द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है। यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से फाइनल आसंर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Aug 28, 2026, 23:07 IST
UGC NET June 2026 Final Answer Key: यूजीसी नेट फाइनल आंसर की जारी
UGC NET June 2026 Final Answer Key: यूजीसी नेट फाइनल आंसर की जारी

UGC NET Final Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 28 अगस्त 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर यूजीसी नेट जून 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। फाइनल आंसर की में कुल 84 विषय शामिल हैं। इसे 16 अगस्त 2026 को जारी की गई उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद तैयार किया गया है। यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार अपनी फाइनल आंसर की रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट 2026 का परिणाम इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने से पहले उम्मीदवार इसका उपयोग अपने संभावित अंकों की गणना करने के लिए कर सकते हैं।

UGC NET Final Answer Key 2026: आंसर की जारी 

एनटीए ने आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर की आज 28 अगस्त को जारी की है। अंतिम उत्तर कुंजी का उपयोग परिणाम तैयार करने के लिए किया जाएगा। यूजीसी नेट 2026 की फाइनल आसंर की अब यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

यूजीसी नेट जून 2026 फाइनल आंसर की

UGC NET June Final Answer Key 2026: हाइलाइट्स 

यूजीसी नेट जून 2026 का परिणाम भी इसी सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है। परिणाम ऑनलाइन जारी किया जाएगा। अन्य जरूरी हाइलाइट्स के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:

यूजीसी नेट 2026 परिणाम की संभावित तिथि
विवरण
जानकारी
परीक्षा
यूजीसी नेट जून 2026
संचालन निकाय
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी
परीक्षा तिथियां
22 जून से 30 जून, 2026 तक
पुनः परीक्षा
5 जुलाई, 2026
विषयों
84 विषय
फाइनल आंसर की
28 अगस्त, 2026 (जारी)
परिणाम तिथि
जल्द 
एग्जाम मोड
ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट
ugcnet.nta.nic.in

UGC NET 2026 June Final Answer Key 2026: ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार यूजीसी नेट फाइनल आंसर की 2026 को चेक और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं: 

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

  • "UGC NET जून 2026 फाइनल आंसर की" लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉग इन करने के लिए अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर दिखाए गए सुरक्षा पिन को दर्ज करें।

  • यूजीसी नेट 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • पीडीएफ डाउनलोड करें और अपने रिकॉर्ड किए गए उत्तरों से उसका मिलान करें।

  • भविष्य में संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

  • Priyanka Pal

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Just Now

    Result Updates