टूटा विराट कोहली का यह रिकार्ड, अभिषेक तूफ़ानी शतक के साथ पहुंचे टॉप पर

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ते हुए T20 क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है।

Oct 27, 2026, 17:10 IST
सबसे तेज T20 इंटरनेशनल शतकों में भी नाम
सबसे तेज T20 इंटरनेशनल शतकों में भी नाम

Abhishek Sharma Records: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला एक बार फिर जमकर बोला। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 इंटरनेशनल मुकाबले में उन्होंने महज 38 गेंदों में 113 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान अभिषेक ने अपना चौथा T20 इंटरनेशनल शतक पूरा किया और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। इसके साथ ही अभिषेक T20 क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले भारतीय भी बन गए है। वहीं, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी 19 गेंदों में 45 रन बनाकर शानदार शुरुआत दी थी।

पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत पहले ही 2-0 से आगे था। ऐसे में अभिषेक की इस पारी ने टीम की स्थिति और मजबूत कर दी। आइए जानते हैं उनके नाम कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड दर्ज हुए।

T20 इंटरनेशनल में चौथा शतक

अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों में 113 रन बनाकर टी20 इंटरनेशनल में अपना चौथा शतक लगाया। इसके साथ ही वह इस फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए।

मेंस T20 इंटरनेशनल में ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा के नाम पांच-पांच शतक दर्ज हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, फिल सॉल्ट और करनबीर सिंह चार-चार शतक लगा चुके हैं। अभिषेक की यह उपलब्धि दर्शाती है कि वह इस फॉर्मेट में कितनी तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं।

Related Stories

सबसे तेज T20 इंटरनेशनल शतकों में भी नाम

अभिषेक शर्मा के नाम T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ महज 30 गेंदों में शतक जड़ा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ 38 गेंदों में लगाया गया शतक भी उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया था।

इस लिस्ट में सिकंदर रजा और फिन एलन के 33 गेंदों में लगाए गए शतक भी शामिल हैं। वहीं, डेविड मिलर और रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में शतक लगाया था।

वैभव सूर्यवंशी के साथ रिकॉर्ड साझेदारी

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। दोनों की शतकीय ओपनिंग साझेदारी का रन रेट 18.13 रहा। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, मेंस T20 इंटरनेशनल में 100 या उससे अधिक रन की ओपनिंग साझेदारी के लिए यह सबसे तेज रन रेट है।

इस लिस्ट में जोस बटलर और फिल सॉल्ट की 16.08 रन रेट वाली साझेदारी दूसरे स्थान पर है।

T20 क्रिकेट में 11 शतक पूरे

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस शतक के साथ अभिषेक शर्मा के टी20 क्रिकेट में कुल शतकों की संख्या 11 हो गई। इस लिस्ट में क्रिस गेल 22 शतकों के साथ पहले और बाबर आजम 13 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

अभिषेक तीसरे नंबर पर हैं, जबकि विराट कोहली, क्विंटन डिकॉक और डेविड वॉर्नर के नाम 10-10 शतक दर्ज हैं। इस मामले में अभिषेक अब सबसे अधिक शतक जड़ने वाले भारतीय बन गए है। 

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Just Now

Result Updates